सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The Minister in charge will inaugurate the district exhibition today

Bulandshahar News: जिला प्रदर्शनी का आज प्रभारी मंत्री करेंगे उद्घाटन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
The Minister in charge will inaugurate the district exhibition today
विज्ञापन
बुलंदशहर। गंगा-जमुनी तहजीब के लिए विख्यात जिला प्रदर्शनी एक बार फिर सज-धज कर तैयार हो रही है। सोमवार की शाम को जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार प्रदर्शनी औपचारिक उद्घाटन करेंगे। रविवार को प्रदर्शनी मैदान में अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने में कर्मचारियों के साथ व्यापारी जुटे हुए नजर आए।
Trending Videos

मार्च के मध्य से शुरू होने वाली जिला प्रदर्शनी लगभग एक माह तक चलेगी। इसमें देशभर की संस्कृति पर कार्यक्रम होंगे तो वहीं, दूर-दराज से आए दुकानदार अपनी स्टॉल लगाकर बिक्री करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी लाखों लोगों के जिला प्रदर्शनी में आने की उम्मीद हैं, जिसे देखते हुए कार्यक्रम और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही है। जिला प्रदर्शनी अध्यक्ष/जिलाधिकारी की ओर से बड़े कार्यक्रमों की सूची भी रविवार को जारी कर दी गई। लेकिन छोटे कार्यक्रमों की सूची अभी जारी नहीं हो सकी है। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी सुरक्षा के लिए शहर के साथ देहात से भी पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा। नगर मजिस्ट्रेट/जिला प्रदर्शनी प्रमुख मंत्री संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी के शुभारंभ को लेकर तैयारियां कराई जा रही है। शुभारंभ से पूर्व स्टेज और स्टॉल लगने के सभी कार्य पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed