सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   There is a possibility of change in weather again, rain is expected today.

Bulandshahar News: फिर मौसम में बदलाव की संभावना, आज बारिश होने का अनुमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
There is a possibility of change in weather again, rain is expected today.
बुधवार की शाम के समय कुछ इस तरह छाए हल्के बादल। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। मौसम में एक बार फिर बदलाव की संभावना है। बृहस्पतिवार को बादल छाने और बारिश का अनुमान है। इस बीच तेज हवा भी चल सकती हैं। वहीं, बुधवार निकली धूप के बीच हल्के बादलों की आवाजाही बनी रही।
Trending Videos

लगातार बदल रहे मौसम के बीच पिछले दिनों तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे गेहूं, सरसों व आलू की फसल को नुकसान हुआ। बुधवार सुबह धूप निकली, लेकिन हवा में कुछ ठंडक बनी रही। पूरे दिन हल्के बादल छाए रहे। ऐसे मौसम को देखकर किसानों को फिर से अपनी फसलों की चिंता सताने लगी है। किसान राकेश और बीर सिंह का कहना है कि यदि अब फिर से मौसम बदला और बारिश होती है तो फसलों को और नुकसान होगा। इस समय बारिश की कोई जरूरत नहीं है। इस तरह के मौसम के बीच बुधवार अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 35 फीसदी और हवा की गति 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि अभी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर से मौसम में बदलाव के बीच बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही अभी तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। आगामी कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने की भी संभावना जताई जा रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed