सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three donation boxes stolen from a temple in Khurja

'भगवान' के घर चोरी: खिड़की काटकर घुसे चोर, ले गए लाखों रुपये; आक्रोश में भक्त, चोरों को कब मिलेगी पाप की सजा?

संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा जंक्शन Published by: विकास कुमार Updated Tue, 17 Feb 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
सार

मेघदत्त शास्त्री ने बताया कि रेलवे ओवर मंदिर के नीचे नागेश्वर शिव मंदिर है। जहां पर रोजाना आस पास के लोग पूजा अर्चना करने आते हैं। इसके अलावा शादियों की रस्म व अन्य पूजा पाठ के कार्यक्रम भी मंदिर पर होते हैं। मंगलवार सुबह जब मंदिर में गए तो देखा कि अंदर से दानपात्र गायब थे।

Three donation boxes stolen from a temple in Khurja
मंदिर के तीन दानपात्र चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के खुर्जा रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे स्थित नागेश्वर मंदिर में सोमवार रात को खिड़की तोड़कर तीन दानपात्र चोरी कर लिए गए। घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने खुर्जा कोतवाली में तहरीर दी और मामले में कार्रवाई की मांग की।

Trending Videos

रेलवे रोड निवासी और व्यवस्थापक मेघदत्त शास्त्री ने बताया कि रेलवे ओवर मंदिर के नीचे नागेश्वर शिव मंदिर है। जहां पर रोजाना आस पास के लोग पूजा अर्चना करने आते हैं। इसके अलावा शादियों की रस्म व अन्य पूजा पाठ के कार्यक्रम भी मंदिर पर होते हैं। मंगलवार सुबह जब मंदिर में गए तो देखा कि अंदर से दानपात्र गायब थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मंदिर की खिड़की भी टूटी हुई थी, जिसका जाल किसी धारदार वस्तु से काटा गया था। उन्होंने बताया कि मंदिर में रखे दानपात्र में अनुमानित लाखों रुपये थे। उस दान से मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य और समय-समय पर भंडारे किए जाने थे। स्थानीय निवासी शेखर ने बताया कि चोरों ने मंदिरों को भी नहीं छोड़ा। ऐसे में दुकान व घर भी सुरक्षित नहीं है।

बढ़ती चोरी की घटनाओं के कारण लोग बिना ताला लगाकर कहीं नहीं जाते हैं। मंगलवार दोपहर को स्थानीय लोग खुर्जा कोतवाली पहुंचे। जहां मेघदत्त शास्त्री ने चोरी की शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। आस-पास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। - शोभित कुमार, सीओ खुर्जा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed