सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three people, including the hospital operator's brother, attacked; one in critical condition.

Bulandshahar News: अस्पताल संचालक के भाई समेत तीन पर हमला, एक की हालत गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
Three people, including the hospital operator's brother, attacked; one in critical condition.
विज्ञापन
जहांगीराबाद। नगर के नई मंडी क्षेत्र में शनिवार देर शाम तीन युवकों पर हुए हमले से भगदड़ मच गई। मारपीट में अस्पताल संचालक के भाई समेत तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे नोएडा रेफर किया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

डॉ. तरूण शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनके भाई प्रतीक शर्मा अपने साथियों प्रिंस और शिवम के साथ शनिवार की रात में अहार बाईपास की ओर से भईपुर दोराहे की तरफ जा रहे थे। नई मंडी के निकट कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडों एवं लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल प्रतीक शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद नोएडा के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जबकि अन्य दो घायलों का इलाज बुलंदशहर में कराया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।जिसके बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। क्षेत्राधिकारी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed