सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Throat is not getting better even after fever subsides

Bulandshahar News: बुखार उतरने के बाद भी नहीं ठीक हो रहा गला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Throat is not getting better even after fever subsides
जिला चिकित्सालय के दवा काउंटर पर खड़े मरीज। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। बदलते मौसम में लोग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। इनमें से कुछ मरीज ऐसे भी हैं, जिनमें बुखार ठीक होने के बाद गले का संक्रमण ठीक नहीं हो रहा। प्रतिदिन जिला चिकित्सालय की ओपीडी में ऐसे 200 से अधिक मरीज उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। गला खराब होने पर संबंधित को खांसी हो रही है। बुधवार को ओपीडी में करीब 220 मरीजों को परामर्श दिया गया।
Trending Videos


इन दिनों मौसम में बदलाव के चलते कई तरह की बीमारियां बढ़ रही हैं। सबसे अधिक समस्या वायरल बुखार की बनी हुई है। मेडिसिन विभाग के डॉ. रजत कुमार ने बताया कि किसी परिवार में यदि कोई एक सदस्य वायरल की चपेट में आ रहा है तो परिवार के अन्य सदस्य भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। एक सप्ताह तक बुखार बने होने के बाद लोगों को राहत नहीं मिल रही। बुखार से ठीक होने के बाद गले में संक्रमण होने से खांसी एवं खराश की समस्या बन जाने से संबंधित को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बुखार ठीक होने के बाद मरीज लापरवाही बरतने से गले में संक्रमण की समस्या हो रही है। वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतिदिन ओपीडी में वायरल एवं गले में संक्रमण के मरीज उपचार कराने के लिए आ रहे है। इनमें युवाओं की संख्या अधिक रहती है।



ऐसे करें बचाव

: ठंडी चीजों से परहेज करें।

: मौसम के अनुसार कपड़े पहनें।

: रात को सोते समय कूलर व एसी न चलाएं।

: वायरल होने पर घर पर रहकर आराम करें।





बदलते मौसम में लापरवाही बरतने से लोग वायरल फीवर की चपेट में आ रहे है। वायरल से ठीक होने पर लापरवाही बरतने से गले में संक्रमण बन रहा है। ऐसे ओपीडी में प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज परामर्श एवं उपचार कराने के लिए आ रहे हैं। सभी को दवाओं के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed