{"_id":"69c6e9fb587657df8a0b464d","slug":"two-people-including-the-lawyers-nephew-were-injured-in-road-accidents-bulandshahr-news-c-198-1-gbd1023-17128-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सड़क हादसों में अधिवक्ता के भतीजे समेत दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सड़क हादसों में अधिवक्ता के भतीजे समेत दो लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह वर्षीय बच्चे समेत दो लोग घायल हो गए। गणेशपुरी में छह वर्षीय जयवर्धन कार की चपेट में आने से घायल हो गया। वहीं, डीएलएफ गेट के पास राजीव कॉलोनी निवासी अरुण कुमार तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए। दोनों मामलों में पुलिस ने 27 मार्च को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गणेश पुरी निवासी अधिवक्ता देवेंद्र सिंह ने बताया कि 25 मार्च की शाम भतीजा जयवर्धन घर के सामने सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। उसके पैर की हड्डी टूट गई व शरीर में कई अन्य जगह भी चोट आई।
राजीव कॉलोनी निवासी महेंद्री ने बताया कि 19 मार्च को पति अरुण कुमार डीएलएफ गेट के पास तिराहा पार कर रहे थे। तभी बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में पति के घुटने में फ्रेक्चर आया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से दोनों वाहनों को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द चालकों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X