{"_id":"6a7ca537cee3e4eb2c006242","slug":"woman-found-dead-at-home-with-a-chunni-noose-wrapped-around-her-neck-murder-suspected-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-162606-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: घर में मृत मिली महिला, गले में लिपटा था चुन्नी का फंदा, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: घर में मृत मिली महिला, गले में लिपटा था चुन्नी का फंदा, हत्या की आशंका
विज्ञापन
डिबाई मृतका पूनम का फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के गांव अफजलपुर में बुधवार की सुबह महिला अपने घर के आंगन में मृत अवस्था में मिली। महिला के गले में चुन्नी का फंदा लिपटा हुआ था। वहीं, आंगन में महिला के शव के पास ही लगी सीढ़ी में बंधी चुन्नी टूटी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। महिला के भाई ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से जांच की मांग की है।
गांव गदाईपुर थाना अतरौली जनपद अलीगढ़ निवासी नेमपाल ने बताया कि उनकी बहन पूनम 42 वर्ष की शादी करीब 20 वर्ष पूर्व डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव अफजलपुर में हुई थी। उनके दो बेटे लक्की (17), योगेंद्र (13) और बेटी निशा दस वर्ष है। पति ओमप्रकाश जयपुर में सिलाई करते हैं। उनके भांजे लक्की ने उन्हें बताया कि मंगलवार की रात में मां व बहन निशा के साथ घर में सोई थीं।
वह और योगेंद्र घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर घेर में अपनी दादी रामप्यारी के पास सोए थे। बुधवार की सुबह निशा ने मां को घर के आंगन में कमरे की खिड़की के पास पड़ा हुआ देखा। बार-बार आवाज लगाने के बाद भी मां के कोई जवाब नहीं देने पर निशा ने घेर में पहुंचकर उन्हें और दादी को सूचना दी।
विज्ञापन
उसके बाद वह मौके पर पहुंचे। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भी भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नेमपाल ने बताया कि वह बहन की ससुराल पहुंचे तो उनकी बहन का घर के आंगन में शव पड़ा हुआ गले में चुन्नी का फंदा लिपटा हुआ था। उन्हें आशंका है कि उनकी बहन की हत्या की गई है। नेमपाल व परिवार के लोगों ने पुलिस से जांच की मांग की।
वर्जन
मृतका के गले में चुन्नी का फंदा लिपटा हुआ था। शव के पास ही लगी सीढ़ी में चुन्नी का शेष भाग बंधा हुआ था, जो टूटा हुआ था। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रकाश में आया है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मधूप सिंह, क्षेत्राधिकारी डिबाई