फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   15 brass bells stolen from Chandrika Mata Temple; villagers create an uproar.

Chandauli News: चंद्रिका माता मंदिर से पीतल के 15 घंटे चोरी, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Thu, 13 Aug 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
15 brass bells stolen from Chandrika Mata Temple; villagers create an uproar.
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के बेलवानी गांव स्थित प्राचीन चंद्रिका माता मंदिर से चोर 15 पीतल के करीब घंटे खोल ले गए। मंगलवार को ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो घंटे गायब थे। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण दशमी बनवासी ने बताया कि सोमवार की रात 12:30 बजे गांव के दक्षिण तरफ एक संदिग्ध बाइक खड़ी थी। ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही बाइक सवार भाग गया था। हालांकि गांव के एक व्यक्ति ने बाइक का नंबर नोट कर लिया।
विज्ञापन

बीडीसी राजकुमार पासवान ने बताया कि संदिग्ध बाइक का नंबर पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है। गांव के मनीष यादव और रामाकांत यादव ने बताया कि चंद्रिका माता मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्यारेलाल पासवान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बलुआ थाने में तहरीर देकर चोरों को गिरफ्तार करने, चोरी हुए घंटे बरामद करने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की।

बलुआ थाने के प्रभारी उपनिरीक्षक अनंत भार्गव ने बताया कि मौका मुआयना किया गया है। बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed