{"_id":"6a7cd691423d00c4e60f3cf7","slug":"get-apaar-ids-made-for-84000-students-soon-chandauli-news-c-189-1-chl1002-152940-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 84 हजार विद्यार्थियों की अपार आईडी जल्द बनवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 84 हजार विद्यार्थियों की अपार आईडी जल्द बनवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। माध्यमिक शिक्षा विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। डीआईओएस ने 84 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों की लंबित अपार आईडी जल्द से जल्द बनवाने के निर्देश दिए। साथ ही छात्रवृत्ति योजना के तहत मास्टर डाटा समय से लॉक कराने को कहा।
उन्होंने सभी माध्यमिक विद्यालयों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। कहा कि यू-डायस प्लस पोर्टल पर विद्यालय, शिक्षक और छात्र प्रोफाइल को अद्यतन करते हुए विद्यार्थियों का पंजीकरण 20 अगस्त तक अनिवार्य रूप से पूरा कराएं। कहा कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में आईसीटी और स्मार्ट क्लास का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के साथ विद्यालय प्रबंधन समिति और अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) का नियमानुसार गठन हो।
उन्होंने इंस्पायर अवार्ड के लिए पांच सर्वोत्तम नवाचारी विचारों का चयन कर उन्हें पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। कक्षा नौ और 11 के नामांकन का विवरण यू-डायस प्लस पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने तथा विद्यालय स्तर पर शिक्षकों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यक्रमों और शैक्षिक गतिविधियों की समीक्षा करने को कहा। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कोर्स की भी समीक्षा की और बताया कि 5740 विद्यार्थियों ने एआई कोर्स के लिए पंजीकरण कराया है। उन्होंने कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों का पोर्टल पर पंजीकरण कराने के साथ पाठ्यक्रम पूरा कराने के निर्देश दिए।