{"_id":"6a7cd5fd8169d733b30da1e6","slug":"aarti-yadav-city-president-of-the-sp-womens-wing-has-resigned-chandauli-news-c-189-1-chl1002-152903-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सपा महिला सभा की नगर अध्यक्ष आरती यादव ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सपा महिला सभा की नगर अध्यक्ष आरती यादव ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन
आरती यादव, सपा महिला नगर अध्यक्ष व सभासद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। समाजवादी पार्टी की महिला सभा की नगर अध्यक्ष आरती यादव ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मंगलवार की शाम सपा के जिलाध्यक्ष को पत्र भेजकर अपने निर्णय की जानकारी दी। इससे 15 दिन पहले सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल भी इस्तीफा दे चुकी हैं।
आरती ने पत्र में लिखा है कि वह पार्टी से जुड़कर लंबे समय से जनहित के मुद्दों पर काम करती रही, लेकिन संगठन की बैठकों और कार्यक्रमों में उन्हें अपेक्षित सम्मान और सहभागिता नहीं मिल रही थी। आरती यादव ने आरोप लगाया कि जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी संगठन के कार्यक्रमों में उनकी उपेक्षा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए महिलाओं को संगठन से जोड़ने और सक्रिय भूमिका देने की जरूरत है, लेकिन महिला कार्यकर्ताओं की अनदेखी से संगठन को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी वर्गों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना जरूरी है।
विज्ञापन
पत्र में आरती यादव ने महिला सभा की नगर अध्यक्ष पद से इस्तीफे की बात लिखते हुए कहा कि वह आगे भी समाजवादी विचारधारा और जनहित के लिए काम करती रहेंगी।