फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   4,815 litres of liquor seized from truck; two arrested.

Chandauli News: ट्रक से 4815 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Wed, 12 Aug 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
4,815 litres of liquor seized from truck; two arrested.
मोहनिया। क्षेत्र के डिडखिली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को सुबह एक ट्रक से करीब 4815 लीटर शराब बरामद की। ट्रक में बने तहखाने में शराब छिपाई गई थी। बरामद शराब की कीमत 70 से 75 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने ट्रक चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

उत्पाद विभाग की टीम ने यूपी की ओर से आ रहे पंजाब के रजिस्ट्रेशन वाले ट्रक को रोका। जांच के दौरान ट्रक में गुप्त तहखाना मिला। उसे खोलने पर शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितेश कुमार और विकास कुमार, निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पंजाब से शराब की खेप बिहार जा रहे थे।
विज्ञापन

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तस्करों ने शराब के बोतलों पर दर्ज बैच नंबर मिटा दिए थे।
शराब तस्करों के नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। उत्पाद चेक पोस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि ट्रक में बनाए गए गुप्त तहखाने से 4815 लीटर शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी अनुमानित कीमत 70 से 75 लाख रुपये है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed