{"_id":"6a7b81f64e605620db027cb2","slug":"buffalo-killed-four-people-injured-by-lightning-strike-chandauli-news-c-189-1-svns1013-152883-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बिजली गिरने से भैंस मरी, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बिजली गिरने से भैंस मरी, चार लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहाबगंज/चकिया। क्षेत्र में मंगलवार को तीन गांवों में बिजली गिरने से एक भैंस मर गई, जबकि पांच लोग झुलस गए। सभी घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली।
पालपुर ग्राम सभा के राजस्व गांव गयापुर में लोकनाथ की भैंस बिजली की चपेट में आने से मन गई। सूचना पाकर लेखपाल राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि भैंस का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
वहीं, रामशाला और खोजापुर गांव में बिजली गिरने से चार लोग घायल हो गए। लेखपाल राजेश कुमार ने बताया कि रामशाला निवासी भृगुनाथ विश्वकर्मा (58), खोजापुर निवासी लीलावती (28), सोनी देवी (38) और छाया (29) बिजली की चपेट में आकर घायल हुई हैं।
विज्ञापन
सभी का संयुक्त अस्पताल चकिया में उपचार चल रहा है। रसिया क्षेत्र में बंगालीपुर नहर के पास एक परिवार की बकरियों के भी बिजली की चपेट में आने की सूचना है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। सीएमएस डॉ. आरबी सिंह ने बताया कि बिजली से झुलसे चारों लोगों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। सभी की हालत फिलहाल स्थिर है। वहीं, लेखपाल राजेश कुमार ने पशुपालकों से अपने पशुओं का पंजीकरण कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पंजीकरण होने पर सरकारी सहायता दी जाती है।