फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The Tricolour is the symbol of the nation's honour, prestige, and glory: Sushil.

देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तिरंगा : सुशील

Wed, 12 Aug 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
The Tricolour is the symbol of the nation's honour, prestige, and glory: Sushil.
धानापुर में तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा विधायक सुशील सिंह। स्रोत:-जागरूक पाठक
धानापुर। कस्बे में मंगलवार को भाजपा पश्चिमी मंडल की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ शहीद पार्क से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक यात्रा में शामिल हुए। शहीद पार्क से शुरू होकर बउरहवा बाबा मंदिर होते हुए हनुमान मंदिर तक यात्री निकाली गई। इस दौरान देशभक्ति के नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति गीतों के साथ भारत माता के जयकारे और राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए। पूरे मार्ग पर तिरंगे लहराते रहे जिससे कस्बे का माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि देश के वीर शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमेश द्विवेदी ने की।
यात्रा में कमलाकांत मिश्र, अरविंद मिश्रा, राणा सिंह नेगुरा, गोपाल बिंद,विपिन रस्तोगी, अशोनी यादव, अविनाश सिंह, आशुतोष सिंह मिंटू, प्रेम सिंह आदि शामिल रहे।
सकलडीहा : कस्बा स्थित दुर्गा मंदिर से ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह और भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि तिरंगा हर भारतीयों की आन, बान और शान है। इसमें मंडल अध्यक्ष जेपी चौहान, राम अधार गुप्त और रामप्रकाश सिंह आदि शामिल थे।
नियामताबाद : भाजपा दक्षिणी मंडल की ओर से हसनपुर डिहुलिया गांव स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सोमारू बिंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा निकाली गई।
इसमें भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष गंगाराम साहनी, बृजेश बिंद, जितेंद्र चौहान, कुंदन कनौजिया, अशोक बिंद, अनूप सिंह, महेंद्र बिंद, विनोद बिंद आदि शामिल थे।
शिकारगंज : हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा दक्षिणी मंडल क्षेत्र में चकिया विधायक कैलाश आचार्य के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा मझगावां से शुरू होकर बैरी मोड़ तक गई। विधायक ने कहा कि आजादी के लिए वीर शहीदों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया।

उनके सपनों का भारत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। इसमें मंडल अध्यक्ष त्रिलोकी बिंद, डॉ. केशव मूर्ति पटेल, प्रभात पटेल, डॉ. नंदकिशोर सिंह, संजू पटेल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed