{"_id":"6a86128485844bdcd704d565","slug":"a-concrete-ghat-will-be-constructed-at-the-subhash-nagar-pond-at-a-cost-of-40-lakh-chandauli-news-c-189-1-svns1013-153226-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सुभाष नगर के पोखरे पर 40 लाख से बनेगा पक्का घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सुभाष नगर के पोखरे पर 40 लाख से बनेगा पक्का घाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। नगर के सुभाष नगर वार्ड में ब्रह्म बाबा मंदिर के पास स्थित पोखरे पर पक्के घाट के निर्माण के लिए बुधवार को भूमि पूजन किया गया। नगर पालिका की चेयरमैन सोनू किन्नर और सभासद आरती यादव ने पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। 40 लाख रुपये से 80 मीटर लंबा पक्का घाट बनाया जाएगा।
नगर में छठ पूजा के समय दामोदरदास पोखरा, मानसरोवर तालाब, आरपीएफ कॉलोनी तालाब समेत अन्य जलाशयों के तट पर व्रतियों की भीड़ जुटती है। ऐसे में सुभाष नगर के पोखरे पर घाट बनने से क्षेत्र के लोगों को सहूलियत होगी। नगर पालिका की ओर से इसका प्रस्ताव नगर विकास मंत्री एके शर्मा को भेजा गया था।
स्वीकृति मिलने और टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को भूमि पूजन किया गया। चेयरमैन सोनू किन्नर ने कहा कि घाट बनने के बाद छठ पूजा के लिए क्षेत्र के लोगों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस दौरान सभासद पारस यादव, राजकुमार कन्नौजिया, चेयरमैन प्रतिनिधि शमशाद अली और विदेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।