फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Doctors stage protest, allege mistreatment, and demand action.

Chandauli News: चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन, दुर्व्यवहार का आरोप, कार्रवाई की मांग

Thu, 20 Aug 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Doctors stage protest, allege mistreatment, and demand action.
पीडीडीयू नगर। वाइस ऑफ आयुर्वेद से जुड़े चिकित्सकों ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसीएमओ पर डॉ. नरेश पटेल से दुर्व्यवहार करने और धन मांगने का आरोप लगाया। सीएमओ को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष डॉ. शैलेष कुमार राय ने कहा कि आयुर्वेद औषधियों से इतर दवाओं का प्रयोग करने अथवा न किए जाने वाले कार्यों को करने की स्थिति में आयुर्वेद यूनानी के पंजीकृत चिकित्सकों/ चिकित्सा प्रतिष्ठानों की जांच क्षेत्रीय आयुर्वेद यूनानी अधिकारी (सचिव) की समिति करेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से इसकी जांच नहीं होगी।
विज्ञापन

इस आदेश के बाद भी 13 अगस्त को दोपहर 12:35 बजे एसीएमओ लिखी हुई गाड़ी से 4-5 लोग पटनवा वसंत नगर स्थित डॉ. नरेश कुमार पटेल के क्लिनिक पर पहुंचे और रजिस्ट्रेशन दिखाने को कहा। रजिस्ट्रेशन दिखाने पर तुम आयुर्वेद के झोलाछाप डाक्टर हो, यह रजिस्ट्रेशन फर्जी है। इसके बाद उन्होंने 20 हजार रुपये की मांग की। कहा कि एक तरफ झोला छाप चिकित्सकों पर कार्रवाई नहीं हाे रही है, वहीं पंजीकृत चिकित्सकों ने धन की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की जाए। चेतावनी दी कि ऐसा नहीं किया गया तो चिकित्सक आंदोलन करेंगे। पत्रक लेकर सीएमओ डॉ. परितोष कुमार मिश्र ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed