{"_id":"6a6cf94d531ba26e470d9fb0","slug":"a-small-bridge-will-be-constructed-on-the-chandauli-kaili-road-chandauli-news-c-189-1-svns1011-152288-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चंदौली-कैली मार्ग पर 65 लाख रुपये से बनेगा लघु सेतु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चंदौली-कैली मार्ग पर 65 लाख रुपये से बनेगा लघु सेतु
विज्ञापन
चंदौली कैली मार्ग पर तारापुर में क्षतिग्रस्त पुलिया। स्रोत:-जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। चंदौली-कैली मार्ग पर तारापुर रेलवे गेट के पास क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर 65 लाख रुपये से नए लघु सेतु का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड ने कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
करीब 20 वर्ष पहले बनी पुलिया रखरखाव के अभाव में जर्जर हो चुकी है। पुलिया की सतह पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
वहीं, पुलिया का रैंप भी क्षतिग्रस्त हो गया है और रेलिंग नहीं होने से राहगीरों को खतरे का सामना करना पड़ता है। यह करीब 12 गांवों के लोगों के साथ जिले के अन्य हिस्सों के लोगों के लिए मुख्यालय तक पहुंचने का प्रमुख संपर्क मार्ग है।
लंबे समय से लोग नया पुल बनाने की मांग कर रहे थे। इसको देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने आरसीसी लघु सेतु निर्माण की योजना तैयार कर शासन को भेजी है।
अधिकारियों का कहना है कि मंजूरी और धनराशि मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नए सेतु के निर्माण से आवागमन सुरक्षित और सुगम हो जाएगा।
12 गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ : लघु सेतु बनने से महादेवपुर, कनेरा, टडियापर, तारापुर, जीवनपुर, सहरोई, महेवा, जमुनीपुर, सैदपुरा, ककरही कला समेत करीब 12 गांवों के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही मुख्यालय पहुंचने में समय की भी बचत होगी।