{"_id":"69bc5c32e2bb8a01520e1fa3","slug":"advanced-variety-vegetable-plants-are-available-in-udyan-bhawan-for-just-two-rupees-chandauli-news-c-189-1-svns1013-145767-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: उद्यान भवन में सिर्फ दो रुपये में मिल रहे उन्नत किस्म की सब्जियों के पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: उद्यान भवन में सिर्फ दो रुपये में मिल रहे उन्नत किस्म की सब्जियों के पौधे
विज्ञापन
माधोपुर उद्यान भवन में तैयार हो रहे उन्नत सब्जी के पौधे। संवाद
- फोटो : संगठन
विज्ञापन
क्षेत्र के माधोपुर गांव स्थित उद्यान भवन में इन दिनों उन्नत किस्म की सब्जियों के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। इससे स्थानीय किसानों को काफी लाभ मिल रहा है। यहां मात्र दो रुपये प्रति पौधे की दर से नेनुआ, करेला, भिंडी, कद्दू (कोहड़ा) और लौकी के पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
उद्यान विभाग की ओर से तैयार इन पौधों और उन्नत बीजों से किसानों को बेहतर उत्पादन मिल रहा है। पैगा (डबरिहा) गांव निवासी किसान मंगल यादव ने बताया कि वह पिछले दो सालों से यहां से पौधे लेकर खेती कर रहे हैं।
उनके अनुसार उन्नत प्रजाति के पौधों से पैदावार में काफी सुधार हुआ है और यदि बड़े स्तर पर खेती की जाए तो अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। किसानों का कहना है कि सस्ते दाम पर गुणवत्तापूर्ण पौधे मिलने से उनकी लागत घट रही है और उत्पादन बढ़ रहा है। इससे क्षेत्र में सब्जी उत्पादन को बढ़ावा मिल रहा है।
जिला उद्यान विभाग के सहायक प्रभारी प्रधान चौधरी मो. मुस्तफा ने बताया कि इंडो-इजराइल तकनीक को बढ़ावा देने के लिए सरकार की योजना प्रभावी साबित हो रही है।
इस तकनीक से बेहतर गुणवत्ता के पौधे तैयार कर किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वे आधुनिक खेती की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने किसानों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
Trending Videos