{"_id":"69c3d36893c366a4ff094984","slug":"video-district-magistrate-holds-chaupal-in-shikarganj-on-the-spot-resolution-of-grievances-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिकारगंज में जिलाधिकारी की चौपाल, समस्याओं का मौके पर समाधान; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकारगंज में जिलाधिकारी की चौपाल, समस्याओं का मौके पर समाधान; VIDEO
विकासखंड चकिया के शिकारगंज गांव में मंगलवार देर शाम तक जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को नई सरकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा पात्र व्यक्तियों को उनका लाभ दिलाना रहा। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी के साथ खंड विकास अधिकारी विकास सिंह, राजस्व निरीक्षक, एडीओ पंचायत, ग्राम प्रधान, आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों की मौजूदगी के चलते कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। चौपाल के दौरान कुछ पात्र परिवारों ने राशन कार्ड न होने की समस्या रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल आपूर्ति विभाग को राशन कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। वहीं एक विधवा महिला ने पेंशन की समस्या बताई, जिस पर संबंधित अधिकारी को तत्काल प्रक्रिया पूरी कर पेंशन स्वीकृत करने का आदेश दिया गया। इसके अलावा जिलाधिकारी ने गांव में कराए गए विकास कार्यों का सत्यापन किया और आगामी योजनाओं के लाभार्थियों की सूची पढ़कर उनकी पात्रता की जांच भी कराई। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने गांव का भ्रमण कर कच्चे मकान, शौचालय, चकरोड सहित अन्य योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ समय से पात्र लोगों तक पहुंच सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।