सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   After the houses and shops were destroyed, the traders do not have a source of income.

Chandauli News: मकानें और दुकानें टूटने के बाद व्यापारियों के पास नहीं है आय का स्त्रोत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
After the houses and shops were destroyed, the traders do not have a source of income.
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर।
Trending Videos

सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर के बाजार में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत तोड़ी जा रही दुकानों के स्वामियों को मुआवजा दिए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्य मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) राजेश कुमार से मिले। इस दौरान उन्होंने एक्सईएन को पत्रक सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। एक्सईएन ने समस्याओं को डीएम के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।
उन्होंने एक्सईएन से दक्षिण पटरी में सब्जी मंडी के सामने से जीटी रोड ब्रिज स्थित शास्त्री पार्क तक निशानदेही कराने की मांग की, ताकि व्यापारियों में व्याप्त असमंजस और उहापोह की स्थिति समाप्त हो सके और व्यापारी अपना व्यापार सुचारु रूप से संचालित कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित उत्तरी पटरी के व्यापारियों के मकानों और दुकानों की नाप कराकर होने वाली क्षति का आकलन करते हुए मुआवजा दिलाने की मांग की गई। व्यापारियों ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण में जिनके मकान और दुकानें तोड़ी गई हैं, उनके पास आय का कोई स्रोत नहीं बचा है। ऐसे में उन्हें पुनः स्थापित करने के लिए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनवाकर दुकानें आवंटित की जाएं।
यह भी कहा गया कि नगर में सड़क चौड़ीकरण को लेकर पिछले लगभग 15 दिनों से लगातार सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद हैं, जिससे आम नागरिकों को रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीद में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए जनहित में जल्द समाधान निकाला जाए। पत्रक सौंपने वालों में लक्ष्मीकांत अग्रहरि, राकेश मोदनवाल, महमूद आलम, चंद्रेश्वर जायसवाल, देशदीप मित्तल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed