{"_id":"6a036af39f248bdfff0728b6","slug":"danapur-harapsar-summer-special-was-delayed-by-eight-and-a-half-hours-chandauli-news-c-189-1-svns1012-148408-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दानापुर हड़पसर समर स्पेशल साढ़े 8 घंटे रहा लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दानापुर हड़पसर समर स्पेशल साढ़े 8 घंटे रहा लेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भीषण गर्मी में भी ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। विशेषकर समर स्पेशल ट्रेनें अत्यधिक विलंब से चल रही हैं। मंगलवार को दानापुर-हड़पसर समर स्पेशल आठ घंटे लेट रही। इस ट्रेन को सुबह नौ बजे पहुंचना था, लेकिन यह शाम 4:36 बजे पहुंची। इसी तरह अन्य ट्रेनें भी घंटों विलंब से चलती रहीं।
मंगलवार शाम साढ़े चार बजे तक अप दिशा की ओर जाने वाली राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस ढाई घंटे, बलसाड़-दानापुर स्पेशल फेयर सवा नौ घंटे, मुंबई-दानापुर स्पेशल फेयर दो घंटे और पुरी-आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। वहीं दानापुर-एसएमवीटी बेंगलूरू स्पेशल फेयर एक घंटे, दानापुर-नई दिल्ली समर स्पेशल एक घंटे और शेखपुरा-आनंद विहार समर स्पेशल चार घंटे विलंब से चल रही थी।
इसके अलावा दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस तीन घंटे और भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे लेट रही। दूसरी तरफ डाउन दिशा की ओर जाने वाली दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस एक घंटे, कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल एक घंटे, दानापुर-सोगारिया एक्सप्रेस दो घंटे और योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से चल रही थी।
वहीं मुंबई-राजगीर जनता एक्सप्रेस तीन घंटे, दानापुर-बलसाड़ स्पेशल फेयर साढ़े चार घंटे और कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस पांच घंटे लेट रही।
Trending Videos