{"_id":"6a7b7a5e65525057270dc73d","slug":"buffalo-dies-after-high-tension-wire-snaps-and-falls-power-supply-disrupted-chandauli-news-c-189-1-svns1011-152848-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से भैंस मरी, बिजली आपूर्ति गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से भैंस मरी, बिजली आपूर्ति गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के कोरी गांव में सोमवार की देर रात 12 बजे हाईटेंशन तार टूटकर भैंस पर गिर गया। इससे भैंस मर गई। वहीं, गांव के करीब सौ घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली निगम के प्रति नाराजगी जताई। मंगलवार को दोपहर 12 बजे कर्मचारियों ने तार की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल की। क्षेत्र के कोरी गांव निवासी लालचंद्र यादव के दरवाजे पर बंधी भैंस पर अचानक हाईटेंशन का तार टूटकर गिर गया।
करंट की चपेट में आने से भैंस मौके पर ही मर गई। वहीं, तार गिरते ही पूरे गांव की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचना दी। सुबह बिजली निगम के कर्मचारी पहुंचे और मरम्मत का काम शुरू किया।
विज्ञापन
दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। वहीं, घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश दिखा। ग्रामीणों ने कि क्षेत्र में जर्जर तार और खंभे बदलने के साथ पशुपालक को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
भुपौली उपकेंद्र के जेई राजकुमार ने बताया कि तार टूटकर गिरने से भैंस मर गई है। तार की मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। संवाद