सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli Police busting cattle smuggling racket arrested one smuggler

गोवंश तस्करी का भंडाफोड़: पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग वाहनों से ले जाते थे संरक्षित पशु, एक आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 06 Apr 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Chandauli News: चंदौली जिले की पुलिस ने गोवंश तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वध के लिए संरक्षित पशु को लेकर बिहार जा रहा था। 

Chandauli Police busting cattle smuggling racket arrested one smuggler
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चंदौली जनपद में गो तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बलुआ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक डीसीएम  वाहन से वध हेतु बिहार ले जाए जा रहे गोवंश को बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
थानाध्यक्ष अरूण प्रताप सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान टेढ़ी पुलिया के पास, ग्राम सराय थाना बलुआ क्षेत्र में एक वाहन को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में एक गोवंश को लादकर वध के लिए बिहार ले जाया जा रहा था। मौके से पुलिस ने अभियुक्त नंदू सिंह (पुत्र छोटू सिंह), निवासी मुस्तफाबाद बेनीपुर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: UP News: पिछड़ों का हक लूटने वाले अब घबराए हुए हैं, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने विपक्ष पर साधा निशाना

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह संरक्षित गोवंश को वध के लिए बिहार ले जा रहा था, जहां मेलों में इन पशुओं की बिक्री की जाती है। इसके बाद इन्हें बड़ी गाड़ियों में लादकर पश्चिम बंगाल भेज दिया जाता है। पुलिस की सख्ती से बचने के लिए तस्कर एक-एक गोवंश को अलग-अलग वाहनों में ले जाते हैं, जिससे उन पर शक कम हो। इस अवैध कारोबार से उन्हें मोटा मुनाफा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed