सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wire Snaps and Falls on Farmer While Strolling Outside Home Died in chandauli

Chandauli News: घर के बाहर टहलते समय किसान पर टूटकर गिरा तार, मौत, लापरवाही पर जेई निलंबित

अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 06 Apr 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
सार

हाई टेंशन तार टूटकर गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। वह रात में खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। बिजली विभाग पर ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाया। 

Wire Snaps and Falls on Farmer While Strolling Outside Home Died in chandauli
हाई टेंशन तार टूटकर गिरने से किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना के टिकुरिया गांव में रविवार की रात घर के बाहर टहल रहे किसान पर हाई टेंशन तार टूटकर गिर पड़ा। तार की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
गांव निवासी संजय यादव (42) के घर के समीप खेत है और खेतों से होकर हाई टेंशन तार गुजरा है। संजय और ग्रामीणों ने कई बार बिजली निगम के अधिकारियों से तार हटाने की मांग की थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तार जर्जर भी हो चुका था। रविवार की रात लगभग आठ बजे संजय यादव खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे। इसी बीच हवा चलने लगी और तार टूट कर संजय पर गिर पड़ा। करंट की चपेट में आने से संजय गंभीर रूप से झूलस गए। परिजन और ग्रामीणों ने किसी तरह संजय को तार से अलग किया और घायल संजय को नौगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

                              
यहां तैनात डॉ. नागेंद्र ने संजय को मृत घोषित कर दिया। संजय के मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी हीरावती, माता माधुरी का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। मृत संजय यादव के दो पुत्र हैं। एक संदीप यादव (22) जो अपनी पढ़ाई पूरी करके निजी कंपनी में बाहर काम करता है। वहीं छोटा पुत्र गोलू (20) बीए में पढ़ाई कर रहा है।

इस घटना से ग्रामीणों में नाराजगी दिखी। ग्रामीणों का कहना था कि विद्युत निगम की लापरवाही के कारण किसान की जान गई है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष टिकुरिया निवासी रामचंद्र यादव ने बताया कि विद्युत निगम को बार- बार सूचना दी जा रही थी कि जर्जर तार से हादसा हो सकता है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं विद्युत निगम के जेई राजेश कुमार ने बताया कि तार टूट कर गिरने से व्यक्ति की मौत हुई है। इस मामले में विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 

अधीक्षण अभियंता आशीष कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रथम दृष्टया जांच में दोषी पाए गए जेई राजेश कुमार को निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि विभागीय लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे की जांच के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed