{"_id":"6a3af225d60a2173100850ef","slug":"coaching-centers-in-narrow-lanes-safety-in-the-schoolbag-chandauli-news-c-189-1-svns1010-150410-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: संकरी गलियों में कोचिंग सेंटर, बस्ते में सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: संकरी गलियों में कोचिंग सेंटर, बस्ते में सुरक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ में कोचिंग संस्थान में भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद जिले में कोचिंग सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है। मंगलवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने पीडीडीयू नगर के 25 कोचिंग सेंटरों की जांच की। किसी भी संस्थान में फायर लाइसेंस, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास द्वार या अन्य सुरक्षा मानकों की व्यवस्था नहीं मिली। नगर में 15 से अधिक कोचिंग सेंटर संकरी गलियों में संचालित हैं। गलियों की चौड़ाई 6 से 8 फीट है। आग लगने पर दमकल वाहन सेंटर तक आसानी से नहीं पहुंच सकता है।
विभाग के अनुसार, जिले में केवल 16 कोचिंग संस्थान ही पंजीकृत हैं। हकीकत में 200 से अधिक कोचिंग सेंटर अवैध रूप से संचालित है। इनमें से अधिकांश आवासीय भवनों में चल रहे हैं, जहां छात्रों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम नहीं हैं। संकरी गलियों में स्थित इन संस्थानों में रोजाना सैकड़ों विद्यार्थी पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं। यदि किसी कारण आग लग जाए तो छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालना बड़ी चुनौती होगी। पीडीडीयू नगर में पानी टंकी रोड स्थित एक संकरी गली में तीन बड़े कोचिंग संस्थान संचालित हैं। गली की चौड़ाई मात्र 8 फीट है, जबकि यहां प्रतिदिन 200 से अधिक छात्रों का आवागमन होता है। आग लगने पर यहां न तो दमकल वाहन पहुंच पाएगा और न ही छात्रों को सुरक्षित निकालना आसान होगा। आग लगने पर भगदड़ तय है।
आर्य समाज मंदिर के पीछे पहले 8 फीट और फिर 6 फीट चौड़ी गली में तीन कोचिंग सेंटर संचालित हैं। यहां 300 से अधिक छात्र अध्ययन करते हैं। संकरी गलियों और घनी आबादी के बीच संचालित इन संस्थानों में किसी प्रकार की आपदा आने पर बचाव कार्य चुनाैतीपूर्ण होगा।लखनऊ अग्निकांड के बाद इलिया पुलिस ने कस्बे में संचालित छह कोचिंग सेंटरों की जांच की। निरीक्षण के दौरान किसी भी संस्थान में अग्निशमन यंत्र नहीं मिला। थानाध्यक्ष चंदन राय ने संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि छात्रों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। सभी संस्थानों को अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास, विद्युत सुरक्षा और अन्य आवश्यक मानकों का पालन सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन
धमेंद्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, चंदौली ने कहा कि जिले में मात्र 16 कोचिंग सेंटर ही पंजीकृत हैं। लखनऊ की घटना के बाद मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि बुधवार से सभी कोचिंग सेंटरों को सुरक्षा मानकों पूर्ण करने का नोटिस जारी किया जाएगा। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।--
अमित राय, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, चंदौली ने कहा कि पीडीडीयू नगर के 25 कोचिंग सेंटरों की जांच की गई। किसी का भी लाइसेंस नहीं मिला और न हीं उनमें सुरक्षा के कोई इंतजाम थे। बुधवार को संचालकों को नोटिस जारी किया गया जाएगा। 15 दिन के अंदर व्यवस्था नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।-
विभाग के अनुसार, जिले में केवल 16 कोचिंग संस्थान ही पंजीकृत हैं। हकीकत में 200 से अधिक कोचिंग सेंटर अवैध रूप से संचालित है। इनमें से अधिकांश आवासीय भवनों में चल रहे हैं, जहां छात्रों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम नहीं हैं। संकरी गलियों में स्थित इन संस्थानों में रोजाना सैकड़ों विद्यार्थी पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं। यदि किसी कारण आग लग जाए तो छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालना बड़ी चुनौती होगी। पीडीडीयू नगर में पानी टंकी रोड स्थित एक संकरी गली में तीन बड़े कोचिंग संस्थान संचालित हैं। गली की चौड़ाई मात्र 8 फीट है, जबकि यहां प्रतिदिन 200 से अधिक छात्रों का आवागमन होता है। आग लगने पर यहां न तो दमकल वाहन पहुंच पाएगा और न ही छात्रों को सुरक्षित निकालना आसान होगा। आग लगने पर भगदड़ तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य समाज मंदिर के पीछे पहले 8 फीट और फिर 6 फीट चौड़ी गली में तीन कोचिंग सेंटर संचालित हैं। यहां 300 से अधिक छात्र अध्ययन करते हैं। संकरी गलियों और घनी आबादी के बीच संचालित इन संस्थानों में किसी प्रकार की आपदा आने पर बचाव कार्य चुनाैतीपूर्ण होगा।लखनऊ अग्निकांड के बाद इलिया पुलिस ने कस्बे में संचालित छह कोचिंग सेंटरों की जांच की। निरीक्षण के दौरान किसी भी संस्थान में अग्निशमन यंत्र नहीं मिला। थानाध्यक्ष चंदन राय ने संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि छात्रों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। सभी संस्थानों को अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास, विद्युत सुरक्षा और अन्य आवश्यक मानकों का पालन सुनिश्चित करना होगा।
धमेंद्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, चंदौली ने कहा कि जिले में मात्र 16 कोचिंग सेंटर ही पंजीकृत हैं। लखनऊ की घटना के बाद मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि बुधवार से सभी कोचिंग सेंटरों को सुरक्षा मानकों पूर्ण करने का नोटिस जारी किया जाएगा। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।