सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Son dies, mother injured in road accident

Chandauli News: सड़क हादसे में बेटे की माैत, मां घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Son dies, mother injured in road accident
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में एनएच-19 के सर्विस रोड पर मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। मां के सामने ही उसके इकलौते बेटे की मौत हो गई।

थानाध्यक्ष बीके पांडेय ने बताया मृतक की पहचान अभिषेक तिवारी (22 वर्ष) निवासी जसुरी गांव के रूप में हुई है। अभिषेक अपनी मां मनोरमा देवी (55) के साथ बाइक से जसुरी गांव से चंदौली की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां मनोरमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मां के अनुसार अभिषेक तिवारी परिवार का इकलौता पुत्र था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। कि मामले में जांच की जा रही है। घायल महिला का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed