पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Commotion in Sakaldiha Tehsil following an assault clerk attacks lawyer in chandauli

Chandauli News: सकलडीहा तहसील में मारपीट से हड़कंप, बाबू ने अधिवक्ता पर किया हमला; भारी पुलिस फोर्स तैनात

Mon, 29 Jun 2026 01:40 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 29 Jun 2026 01:40 PM IST
सार

Chandauli News: जिले के सकलडीहा तहसील परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब फाइल के विवाद में मारपीट शुरू हुई। आरोपी है कि इस दौरान बाबू ने अधिवक्ता पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Commotion in Sakaldiha Tehsil following an assault clerk attacks lawyer in chandauli
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के सकलडीहा तहसील परिसर में सोमवार को एक फाइल को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। तहसील में तैनात एक माल बाबू पर अधिवक्ता के साथ मारपीट और धारदार वस्तु से हमला करने का आरोप लगा है। घटना में अधिवक्ता के चेहरे पर गंभीर चोट आई है। मामले के बाद तहसील परिसर में तनाव का माहौल बन गया, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
अधिवक्ता उपेंद्र सिंह एक मामले की धारा 138 (2) से संबंधित फाइल लेने तहसील पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उक्त फाइल पिछले दिन से लंबित थी और इस संबंध में अधिवक्ता ने तहसीलदार से भी शिकायत की थी। सोमवार को फाइल मांगने के दौरान माल बाबू साकिब अली और अधिवक्ता के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। 
विज्ञापन


विवाद के दौरान माल बाबू ने किसी धारदार जस्तु से अधिवक्ता के चेहरे पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकत्र हो गए और आरोपी बाबू को पकड़ने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Jaunpur News: शादी की रस्मों के बीच अचानक गायब हुई चार साल की मासूम, सुबह जंगल में मिला शव; परिवार में हड़कंप

इस दौरान आरोपी एसडीएम के चेंबर में चला गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियात के तौर पर तहसील परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। 

अधिवक्ताओं ने सकलडीहा कोतवाली पहुंचकर आरोपी माल बाबू के खिलाफ तहरीर देकर कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में तहसील में स्थिति शांतिपूर्ण ओर नियंत्रण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed