{"_id":"6a4233045fa10aea10039ddb","slug":"video-clerk-attacks-lawyer-over-file-dispute-in-chandauli-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंदौली में फाइल के विवाद में बाबू ने अधिवक्ता पर किया हमला;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में फाइल के विवाद में बाबू ने अधिवक्ता पर किया हमला;video
चंदौली जिले के सकलडीहा तहसील परिसर में सोमवार को एक फाइल को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। तहसील में तैनात एक माल बाबू पर अधिवक्ता के साथ मारपीट और धारदार वस्तु से हमला करने का आरोप लगा है। घटना में अधिवक्ता के चेहरे पर गंभीर चोट आई है। मामले के बाद तहसील परिसर में तनाव का माहौल बन गया, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। अधिवक्ता उपेंद्र सिंह एक मामले की धारा 138 (2) से संबंधित फाइल लेने तहसील पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उक्त फाइल पिछले दिन से लंबित थी और इस संबंध में अधिवक्ता ने तहसीलदार से भी शिकायत की थी। सोमवार को फाइल मांगने के दौरान माल बाबू साकिब अली और अधिवक्ता के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान माल बाबू ने किसी धारदार जस्तु से अधिवक्ता के चेहरे पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।