{"_id":"6a40bfb5994b48c1600e396b","slug":"video-women-made-aware-under-anemia-free-india-campaign-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक, VIDEO
उद्भव सामाजिक शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, ग्राम सिओ, पोस्ट बरियासनपुर, जनपद वाराणसी द्वारा संस्था प्रमुख डॉ. बबिता के नेतृत्व में एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत जनजागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एनीमिया के प्रति जागरूक कर उन्हें बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य के लिए प्रेरित करना था।
प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को एनीमिया क्या है, इसके प्रमुख कारण, लक्षण, दुष्प्रभाव तथा बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। डॉ. बबिता ने बताया कि भारत की आधी आबादी, विशेषकर महिलाओं एवं किशोरियों में एनीमिया एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। समय पर संतुलित एवं पौष्टिक आहार, आयरन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के माध्यम से इस समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है।कार्यक्रम में महिलाओं को अपने घरों में जैविक पोषण वाटिका (किचन गार्डन) विकसित करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। उन्हें बताया गया कि घर की उपलब्ध भूमि में जैविक तरीके से हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल एवं अन्य पौष्टिक फसलें उगाकर परिवार के पोषण स्तर में सुधार किया जा सकता है। इससे महिलाओं और बच्चों में एनीमिया की रोकथाम के साथ-साथ स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर समाज के निर्माण में भी सहायता मिलेगी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चंदौली जनपद के वाराणसी से सटे सैदपुरा, भूजहुंवा, व्यासपुर तथा साहूपुरी फैक्ट्री के आसपास स्थित क्षेत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में संस्था प्रमुख डॉ. बबिता, संस्था की कोषाध्यक्ष रेखा, राकेश बाबू, गुलाबचंद, अशोक कुमार, पुष्पा देवी, विनोद सहित अनेक ग्रामीण एवं महिला समूह की सदस्य उपस्थित रहीं। अंत में संस्था की ओर से सभी प्रतिभागियों से अपने-अपने घरों में पोषण वाटिका विकसित करने तथा एनीमिया मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।