सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Darshana Singh demanded a veterinary college in Chandauli.

Chandauli News: दर्शना सिंह ने की चंदौली में पशु चिकित्सा महाविद्यालय की मांग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Darshana Singh demanded a veterinary college in Chandauli.
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदौली निवासी भाजपा की राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने सदन में विशेष उल्लेख के माध्यम से चंदौली में पशु चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना की मांग रखी। उनके इस प्रस्ताव को पूर्वांचल क्षेत्र के किसानों, पशुपालकों और युवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
Trending Videos

राज्यसभा में अपने वक्तव्य के दौरान दर्शना सिंह ने कहा कि चंदौली एक कृषि प्रधान जनपद है। यहां बड़ी संख्या में किसान पशुपालन, डेयरी और पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि पशुधन आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला बन चुका है। इसे वैज्ञानिक प्रशिक्षण तथा आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से और सशक्त किया जाना आवश्यक है। कहा कि यदि चंदौली में पशु चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित किया जाता है, तो इससे पूरे पूर्वांचल क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा। कहा कि पशुपालन क्षेत्र में अपार संभावनाएं, पर सुविधाओं की कमी है। चंदौली में दूध, अंडा, मांस, ऊन और बकरी पालन जैसे क्षेत्रों में तेज़ी से विस्तार हो रहा है। उन्नत पशु चिकित्सा सेवाओं, अनुसंधान और प्रशिक्षित विशेषज्ञों की कमी के कारण किसानों को कई बार समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यहां पशु चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित होता है, तो पशुओं के रोग नियंत्रण और उपचार में व्यापक सुधार होगा, नस्ल सुधार कार्यक्रमों को गति मिलेगी, दुग्ध एवं अन्य पशु उत्पादों की गुणवत्ता और उत्पादन में वृद्धि होगी। इससे किसानों की आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी संभव होगी। यही नहीं इससे युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार का नया केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed