{"_id":"698dbede466923be4e0e5c59","slug":"video-farmers-path-becomes-easier-100-meters-of-road-laid-in-juda-hardhan-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"किसानों की राह हुई आसान, जुड़ा हरधन में बिछा 100 मीटर खड़ंजा; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की राह हुई आसान, जुड़ा हरधन में बिछा 100 मीटर खड़ंजा; VIDEO
टांडा कला के ग्राम सभा जुड़ा हर्धन में विकास कार्यों को गति देते हुए ग्राम प्रधान द्वारा किसानों की सुगमता के लिए चकरोड पर खड़ंजा बिछाने का कार्य पूर्ण कराया गया है। ताल की ओर जाने वाले इस मुख्य मार्ग के बन जाने से स्थानीय किसानों और ग्रामीणों में खुशी है। यह कार्य राजाराम यादव के पंप से रामूरत मिश्रा के पंप तक। जिसकी लंबाई100 मीटर एवं लागत लगभग 2 लाख रुपये की बजट से मनरेगा मजदूरों द्वारा कार्य कराया गया।
यह कच्ची चकरोड लंबे समय से बदहाल थी, जिससे किसानों को अपने खेतों तक कृषि यंत्र ले जाने और पंप सेट तक पहुँचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खासकर छोटे-छोटे पुरवों में बसे किसानों के लिए आवागमन एक बड़ी चुनौती थी। अब खड़ंजा निर्माण से खेतों की जुताई और फसलों की ढुलाई के लिए वाहनों का आना-जाना सुगम हो गया है।
ग्राम प्रधान इंद्रा देवी के प्रतिनिधि संजय यादव ने बताया कि "किसानों की समस्याओं को देखते हुए मनरेगा मजदूरों के माध्यम से इस 100 मीटर खड़ंजे का निर्माण कराया गया है। इसके लिए 2 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कराया गया था। हमारा मुख्य उद्देश्य कृषि कार्यों के लिए लिंक मार्गों को बेहतर बनाना है ताकि ग्रामीणों को आवागमन में कोई बाधा न आए।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।