सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   MP Virendra Singh raised Chandauli issues in the Lok Sabha.

Chandauli News: सांसद वीरेंद्र सिंह ने लोकसभा में उठाए चंदौली के मुद्दे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
MP Virendra Singh raised Chandauli issues in the Lok Sabha.
वीरेंद्र सिंह, सपा, सांसद,
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सांसद वीरेंद्र सिंह ने बजट सत्र के दौरान लोकसभा में चंदौली लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं और विकास संबंधी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बालिका छात्रावास, पीएम श्री स्कूल और मिनी स्टेडियम की स्थापना की मांग दोहराते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के शिक्षा व खेल विकास को गति मिलेगी।
Trending Videos

सांसद ने बटाईदार किसानों की खराब स्थिति पर चिंता व्यक्त की और कहा कि सरकार द्वारा उन्हें फसल बीमा योजना में शामिल न किया जाना अनुचित है। उन्होंने किसानों के हित में एमएसपी गारंटी कानून की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने काशी में विकास कार्यों के नाम पर ऐतिहासिक व पौराणिक धरोहरों को नुकसान पहुंचने का मुद्दा भी सदन के सामने रखा। इसके साथ ही गोंड, पनिका, खरवार, कोल, भील और बियार जातियों की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक जिले में इन्हें अनुसूचित जनजाति और दूसरे में अनुसूचित जाति में शामिल किया जाता है, जिससे इन्हें प्रमाणपत्र न मिलने का संकट बना है। सिंह ने इसे इन समुदायों के प्रति शोषण करार दिया और सरकार से स्पष्ट नीति की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed