सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   December-like fog in March affects traffic

Chandauli News: मार्च में दिसंबर जैसी धुंध से आवागमन प्रभावित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
December-like fog in March affects traffic
कंदवा क्षेत्र में छाया धुंध। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
कंदवा। मार्च में मौसम का मिजाज अचानक बदला है। बुधवार की सुबह लोग मौसम के मिजाज से हैरान हो गए। इलाके में अचानक धुंध छा जाने से आवागमन प्रभावित हो गया। हालांकि करीब 50 मिनट बाद सूरज निकलने के साथ ही धीरे-धीरे धुंध कम हो गया। दोपहर में उमस ने लोगों को परेशान कर दिया।
Trending Videos


पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। बुधवार सुबह कोहरा छा गया और धुंध की स्थिति बन गई। हालांकि सूरज निकलने के बाद तापमान तेजी से बढ़ने लगा और मौसम साफ हो गया। दिन में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हुआ और कई स्थानों पर लोग धूप से बचने के उपाय करते दिखाई दिए। दिन में लगातार बढ़ रहा तापमान लोगों की बेचैनी बढ़ा रहा है। होली बीतने के बाद लोगों को तेज धूप विचलित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग अपने घरों व प्रतिष्ठानों में लगे ऐसी व कूलरों की सर्विसिंग करवा रहे हैं। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आर्द्र पुरवा हवाओं में नमी की प्रचुरता के कारण सुबह कोहरे के साथ धुंध की स्थितियां बन सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15 मार्च को वर्षा होने के साथ तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed