{"_id":"69f3ae2816e08c34490810ac","slug":"due-to-repair-work-in-jaunpur-8-pairs-of-trains-will-run-on-a-diverted-route-chandauli-news-c-189-1-svns1012-147875-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जौनपुर में मरम्मत कार्य के कारण बदले मार्ग से चलेंगी 8 जोड़ी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जौनपुर में मरम्मत कार्य के कारण बदले मार्ग से चलेंगी 8 जोड़ी ट्रेनें
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लखनऊ रेल मंडल अंतर्गत जौनपुर जंक्शन स्टेशन के यार्ड में रिमॉडलिंग कार्य के लिए प्री-एनआई और एनआई (मरम्मत) कार्य होना है। इस कारण इस रूट होकर जाने वाली आठ जोड़ी ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। ऐसे में यात्रियों को यात्रा के पहले जानकारी लेनी होगी।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट, अकबरपुर, जफराबाद खंड पर स्थित जौनपुर जंक्शन स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य होना है। इसके लिए प्री-नॉन इंटरलॉक और नॉन इंटरलॉक कार्य होना है। इस कारण पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरने वाली आठ जोड़ी ट्रेनें भी बदले हुए मार्ग से चलेंगी। बरौनी से 13 से 27 मई तक चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस औड़िहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी, बनारस, प्रयागराज के रास्ते चलेगी।
वहीं, गोंदिया से 12 से 26 मई तक चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस भी बदले मार्ग से चलेगी। शालिमार से 12, 19 एवं 26 मई को चलने वाली 15021 शालिमार-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, वाराणसी सिटी, औड़िहार के रास्ते चलेगी। गोरखपुर से 18 एवं 25 मई को चलने वाली 15022 गोरखपुर-शालिमार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
बलसाड़ से 16 एवं 23 मई को चलने वाली 19051 बलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस और मुजफ्फरपुर से 18 एवं 25 मई को चलने वाली 19052 मुजफ्फरपुर-बलसाड़ एक्सप्रेस वाराणसी, वाराणसी सिटी, औड़िहार के रास्ते चलेगी। कोलकाता से 07, 14 एवं 21 मई को चलने वाली 22323 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस और गाजीपुर से खुलने वाली 22324 गाजीपुर सिटी-कोलकाता 15 और 22 मई को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, वाराणसी सिटी के रास्ते चलाई जाएगी।
कोटा से 14, 15, 17, 21, 22 एवं 24 मई को चलने वाली 13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस लखनऊ, सुलतानपुर, जफराबाद जंक्शन के रास्ते चलेगी। रक्सौल से 14 एवं 21 मई को चलने वाली 14017 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जफराबाद-सुलतानपुर-लखनऊ के रास्ते चलाई जायेगी।
वहीं, आनंद विहार से 06, 13 एवं 20 मई को चलने वाली 14018 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी। टाटा से 04, 06, 11, 13, 18, 20 एवं 25 मई, 2026 को चलने वाली 18103 टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जफराबाद-सुलतानपुर-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी। वहीं, इंदौर से 09, 16 एवं 23 मई को चलने वाली 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस लखनऊ, सुलतानपुर, जफराबाद के रास्ते चलेगी। पटना से 04 से 27 मई तक चलने वाली 22345 पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस जफराबाद, सुलतानपुर, अयोध्या कैंट के रास्ते चलेगी।
Trending Videos