सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lawyer-Patwari dispute resolved in the tehsil, judicial work will start from today

Chandauli News: तहसील में अधिवक्ता-लेखपाल विवाद सुलझा, आज से शुरू होगा न्यायिक कार्य

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Lawyer-Patwari dispute resolved in the tehsil, judicial work will start from today
नौगढ़ तहसील में बातचीत करते अधिवक्ता व लेखपाल। संवाद
विज्ञापन
नौगढ़। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं और लेखपालों के बीच पिछले दिनों उपजे विवाद का बृहस्पतिवार को समाधान हो गया। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। अब शुक्रवार से न्यायिक कार्य शुरू होगा। इससे वादकारियों को राहत मिलेगी। एडीएम रजत वर्मा, एसडीएम विकास मित्तल और तहसीलदार राहुल सिंह की देखरेख में राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जन्मेजय सिंह, सिविल बार एसोसिएशन चंदौली के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, डेमोक्रेटिक बार अध्यक्ष राजेश मिश्रा और पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह ने मध्यस्थता की।
Trending Videos

बातचीत के बाद अधिवक्ताओं और लेखपालों ने आपसी विवाद खत्म करने पर सहमति जताई। समझौते के बाद अधिवक्ताओं ने घोषणा की कि शुक्रवार से न्यायिक कार्य फिर से नियमित रूप से शुरू होगा। इस दौरान लेखपाल संघ के अध्यक्ष मनीष सिंह, आकाशदीप, विक्रम सिंह, संजय पासवान, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र यादव, अधिवक्ता सत्यानंद तिवारी, अजीत कौल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed