{"_id":"69f480c0bfef6b53ab0b20c7","slug":"video-villagers-outraged-over-demolition-culvert-fears-disruption-irrigation-system-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुलिया तोड़े जाने से ग्रामीणों में रोष, सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया तोड़े जाने से ग्रामीणों में रोष, सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका; VIDEO
बरहनी विकासखंड के सिकठा गांव के सिवान में अप्पू सिंह के मशीन के पास बनी पुलिया को तोड़े जाने और उसका मलबा माइनर रजवाहा में गिराए जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों—दीपक सिंह, अभय सिंह और पप्पू सिंह—ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा पिछले वर्ष ही इस पुलिया पर टूटे डिवाइडर का निर्माण कराया गया था, लेकिन गांव के कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग अपनी कृषि मशीनों के आवागमन के लिए बार-बार पुलिया का डिवाइडर तोड़ देते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की हरकतों से न केवल सरकारी धन की बर्बादी हो रही है, बल्कि पुलिया का मलबा नहर में गिरने से जल प्रवाह भी बाधित हो रहा है। रजवाहा में पानी का बहाव प्रभावित होने से सिंचाई व्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका है, जिससे किसानों को फसलों के नुकसान की चिंता सता रही है।
इस संबंध में चंद्रप्रभा नहर प्रखंड के अधिशासी अभियंता हरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और पुलिया के क्षतिग्रस्त डिवाइडर को ठीक कराया जाएगा। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।