सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Weather Storm with 50 km/h Winds Lashes Chandauli Over 100 Trees Uprooted Shani Temple Damaged

UP Weather: चंदौली में 50 किमी की रफ्तार से चली आंधी, गिरे सौ से अधिक पेड़; शनि मंदिर क्षतिग्रस्त

अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 01 May 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Chandauli Weather Today: पीडीडीयू नगर जिले में बुधवार की शाम तेज आंधी और बारिश के कारण 5 डिग्री अधिकतम तापमान गिर गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 5 डिग्री की कमी आई है।

UP Weather Storm with 50 km/h Winds Lashes Chandauli Over 100 Trees Uprooted Shani Temple Damaged
सहरोई गांव में आंधी से धराशाई छप्पर को ठीक करता पीड़ित परिवार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Weather: पीडीडीयू नगर जिले में मौसम ने अचानक करवट बदली। शाम चार बजे 50 किमी की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। वहीं गरज चमक के साथ बारिश हुई। कहीं कहीं ओले भी गिरे। दिन में ही रात सा अंधेरा छा गया। तेज हवा के कारण सौ से अधिक पेड़ गिर गए। वहीं पेड़ों में दबकर 10 से अधिक बाइक और कार क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क पर जाम की स्थिति हो गई। वहीं बिजली के पोल गिरने और तार टूटने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई।

Trending Videos




सुबह से तेज धूप खिली रही। दोपहर 3 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और आसमान में बादल छा गए। शाम चार बजे धूल भरी आंधी चली और इसके बाद गरज चमक के साथ बारिश हुई। इस बीच अचानक दिन का उजाला गायब हो गया और अंधेरा छा गया। इससे वाहन चालकों को हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। तेज आंधी के कारण जगह जगह पेड़ उखड़ गए। वहीं टीन शेड उड़ गए। वहीं खेतों में रखे अनाज और भूसा भीग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आम जन को काफी परेशानी

ओले गिरने से गेहूं की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। पीडीडीयू नगर में आईपी माल के बडे बडे शीशे टूट कर गिर गए। यह संयोग ही था इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। कंदवा संवाददाता के अनुसार बरहनी-नौबतपुर मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। वहीं परसिया और बरहनी में दो, इमिलिया में तीन व रामपुर और लक्ष्मणपुर के बीच हाईटेंशन तार का पोल धराशाई हो गया। 

इसके अलावा कम्हरिया मुख्य मार्ग पर नीम का पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। वहीं इमिलिया में शिवाजी सिंह के फार्म हाउस पर लगे पांच सीमेंट शेड तालाब में गिरकर बर्बाद हो गए। विद्युत पोल गिरने से जहां बिजली गुल हो गई वहीं खलिहान में रखा अनाज और भूसा भी भींग गया। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार बुधवार को शाम सवा चार बजे अचानक तेज धूल भरी आंधी और तेज हवा के साथ बारिश होने पर किसानों से लेकर आम लोगों का काफी नुकसान हुआ है। 

टीन शेड भी उड़ गए

तेज आंधी के कारण 10 से अधिक दुकानों के टिनशेड उड़ गए। क्षेत्र के 12 से अधिक विद्युत पोल उखड़ गए जिससे बिजली आपूर्ति चरमरा गई। गेहूं की मड़ाई के बाद रखा गया भूसा भी उड़ गया। डायट- तहसील, ब्लॉक और भोजापुर-चंदौली मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन में बाधित हो गया। रेलवे ट्रैक् पर भी पेड़ गिर गए। रेलकर्मियों ने गिरे पेड़ों को हटाकर आवागमन शुरू किया। 

थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि भोजापुर रेलवे क्रासिंग के समीप पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। ताराजीवनपुर संवाददाता के अनुसार तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को भागकर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर मड़ई, करकट और टिनशेड उखड़ गए।धीना संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में सकलडीहा–अमड़ा मार्ग पर छह स्थानों पर पेड़ गिर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। 

खझरा स्थित बाबा भोलेनाथ इंटर कॉलेज के सामने सड़क पर एक विशाल पेड़ गिर पड़ा, जिससे रास्ता बंद हो गया। वहीं शीतलपुरा गांव के पास 11 हजार हाईटेंशन विद्युत तार पर करीब 200 मीटर के दायरे में दो स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। इसके साथ ही रैथा डाक बंगला परिसर के पास भी पेड़ गिरने से बड़े वाहनों का आवागमन बाधित हो रहा है।

आंधी में गिरी 200 साल पुराना पेड़ की डाली, शनि मंदिर क्षतिग्रस्त
टांडाकला गांव में तेज आंधी के कारण बुधवार की शाम गणेश मंदिर के पास 200 वर्ष पुराना पीपल की डाल गिर गई। इससे शनि महाराज मंदिर क्षतिगस्त हो गया। जिस स्थान पर पेड़ की डाल गिरी, वह गंगा घाट जाने का मुख्य रास्ता है। गनीमत रही कि घटना के समय वहां से कोई गुजर नहीं रहा था, अन्यथा कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी।

दिनभर तेज धूप और उमस के बाद शाम होते-होते तेज आंधी व हल्की बारिश से अफरा-तफरी मच गई। आंधी के साथ उड़ती धूल और तेज हवाओं से टीन शेड उड़ गए। सड़क पर चल रहे राहगीरों को सुरक्षित स्थान तलाशना पड़ा। आंधी के कारण गेहूं और आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं मौसम में हुए बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिले का अधिकतम तापमान मंगलवार के 41 से पांच डिग्री कम होकर 36 और न्यूनतम तापमान 28 से गिरकर 23 डिग्री दर्ज किया गया।

मालवीय पुल पर गिरा बिजली का खंभा
आंधी के दौरान राजघाट मालवीय पुल पर लगे बिजली के खंभे व पेड़ों की डालियां गिर पड़ीं। क्षेत्र के भोजपुर, रतनपुर, मडिया, बहादुरपुर, चौरहट, सेमरा, कटेसर आदि गांवों में भी आंधी ने तबाही मचाई। किसी के छत पर रखी टंकी उड़ गई तो किसी के टिन शेडों के साथ विद्युत के तार भी धराशाई हो गए। इससे विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही।

एक नए पश्चिमी विझोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हुआ है। यह बदलाव आगामी बृहस्पतिवार तक जारी रह सकता है। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद तापमान में बढ़त होगी लेकिन चार-पांच मई को अगले पश्चिमी विझोभ के प्रभाव से वर्षा में बढ़ाेत्तरी के साथ तापमान में गिरावट होने की संभावना है। अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, राज्य कृषि व मौसम विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed