सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Remembering God is the solution to every problem: Shalini Tripathi

भगवान को याद करने पर हर समस्या का होता है समाधान : शालिनी त्रिपाठी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Remembering God is the solution to every problem: Shalini Tripathi
इलिया के खरौझा में राम कथा सुनाती मानस मयूरी शालिनी त्रिपाठी। संवाद
विज्ञापन
इलिया। हनुमत सेवा समिति की ओर से क्षेत्र के खरौझा हिनौती स्थित हनुमान मंदिर में चल रही राम कथा में कथा वाचिका मानस मयूरी शालिनी त्रिपाठी ने भाग लिया। उन्होंने कथा के पहले दिन से लेकर अंतिम दिन तक राम कथा के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि यदि कथा को भाव से सुना जाए तो भगवान के दर्शन जरूर होते हैं। शालिनी त्रिपाठी ने विश्वमित्र के अयोध्या आगमन और राम-लक्ष्मण को साथ ले जाने की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि अगर परिवार में प्रेम होगा, तो लक्ष्मी घर से नहीं जाएंगी, और यदि परमात्मा से प्रेम होगा, तो भगवान भी घर से नहीं जाएंगे। कथा वाचिका ने खीर के महत्व को बताते हुए कहा कि खीर में कम चावल, दूध (ज्ञान) और चीनी (भक्ति) का प्रतीक है। उन्होंने रामचरितमानस को केवल एक ग्रंथ न मानते हुए उसे एक मंत्र के रूप में प्रस्तुत किया, जो भगवान की भक्ति को सहजता से प्राप्त करने का मार्ग है। राम कथा के दौरान उन्होंने महाराजा दशरथ द्वारा विश्वामित्र का सत्कार और राम के ताड़का वध की भी कथा सुनाई। इस मौके पर राजन सिंह, त्रिवेणी द्विवेदी, दशरथ पांडेय, शशिकांत पांडेय, मंगरू द्विवेदी, अजय पांडेय, पप्पू पांडेय, प्रियंका सिंह, रोली सिंह, रूद्र प्रिया सिंह, जमुना देवी आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed