सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Salary will be stopped if the transfer files are not processed within ten days.

Chandauli News: दस दिन में नामांतरण की फाइलों का निस्तारण नहीं होने पर रुकेगा वेतन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Salary will be stopped if the transfer files are not processed within ten days.
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका के टैक्स विभाग में लंबित पड़ी नामांतरण से जड़ी फाइलों के निस्तारण के लिए ईओ ने सख्त रूप अपनाते हुए विभाग के अधिकारियों को दस दिनों का अल्टीमेटम दिया है। दस दिनों में नामांतरण से जुड़ी 700 फाइलों का निस्तारण नहीं होने पर ईओ ने वेतन रोकने की चेतावनी दी है। ईओ के कड़े तेवर के बाद से टैक्स विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में बेचैनी है। नगर पालिका में बीते दो साल से स्थाई अधिशासी अधिकारी के बिना काम चल रहा है। 14 नवंबर 2023 के बाद से लगातार किसी ना किसी एसडीएम को अतिरिक्त प्रभार देकर व्यवस्था संभाली जा रही है। स्थाई ईओ नहीं होने की दशा में प्रभार संभालने वाले एसडीएम स्तर के अधिकारी का कुछ ही महीने ट्रांसफर हो जाता है। इससे कई बार फाइलें लंबित रह जाती है। पिछले दो सालों में नामांतरण से जुड़ी 700 फाइलें लंबित पड़ी हैं। पिछले दिनों नगर पालिका में हुई बजट की बैठक में सभासदों ने इस मामले के लिए हंगामा किया था, नामांतरण के कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। नामांतरण से जुड़ी कई फाइलों में लेखपाल से ली जाने वाली रिपोर्ट का भी विरोध सभासदों ने किया था। आरोप लगाया था कि इस कारण भी नामांतरण के कार्य में विलंब हो रहा है। ईओ ने टैक्स विभाग में तैनात कर अधीक्षक और राजस्व निरीक्षकों को दस दिनों के भीतर 700 फाइलों के निस्तारण के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समयावधि के भीतर कार्य नहीं होने पर वेतन रोकने की चेतावनी दी गई है। नगर पालिका के प्रभारी ईओ राजीव मोहन सक्सेना ने बताया कि दस दिनों का समय नामांतरण की फाइलों को निस्तारित करने के लिए दिया गया है। समस से कार्य नहीं होने पर वेतन रोक दिया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed