सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Eid Devotion Love Brotherhood Embracing one another people shared joy and displayed spirit of brotherhood

EID: अकीदत, मोहब्बत और भाईचारा...ईद पर गले मिलकर बांटी खुशियां, दिखा भाईचारा; सुरक्षा रही दुरुस्त

अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 21 Mar 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Chandauli News:  जिले में नमाज के बाद ईदगाह के पास लगे मेले में बच्चों ने आनंग उठाया। मेले में चाट, गोलगप्पे, गुब्बारा, खिलौने आदि की दुकानें सजी रहीं। मेले में तरह-तरह के झूले भी लगे थे। इसका भी बच्चों ने खूब आनंद उठाया।

Eid Devotion Love Brotherhood Embracing one another people shared joy and displayed spirit of brotherhood
ईद पर गले मिलकर बांटी खुशियां, दिखा भाईचारा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

EID: तीस रोजे के बाद इनाम के नाम रूप में मिले ईद उल फितर शनिवार को अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज में मुल्क में अमन-चैन और परिवार की सलामती की दुआएं मांगी गईं। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। इस मौके पर जगह जगह मेला लगा। यहां बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया।

Trending Videos


पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में शाहकुटी स्थित ईदगाह में नमाज अदा करने वाले उत्साहित नजर आए। सुबह छह बजे से ही नए कपड़े पहनकर बड़े बुजुर्गों संग बच्चे और युवा नमाज अदा करने पहुंच गए। सुबह बारिश के बाद ठंड का असर दिखा। इससे नमाजियों का उत्साह बढ़ा रहा। सुबह साढ़े सात बजे नमाज अदा हुई। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। इसी तरह जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद में सुबह साढ़े आठ बजे नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीनगर जामा मस्जिद, कसाब महाल स्थित मिनारा मस्जिद, न्यू महाल, सिकटिया, इस्लामपुर के मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। लोगों ने नमाज अदा करने के बाद घरों में सेवइयों के साथ अन्य लजीज व्यंजनों का आनंद उठाया। इसी तरह अलीनगर स्थित जामा मस्जिद में नमाज के बद मुस्लिम के साथ हिंदू समाज के लोग भी एक दूसरे से गले लगा कर ईद की बधाई दी। इस मौके पर जमा मस्जिद के सदर इस्तखार अहमद, इमाम शम्स आलम, सपा नेता संतोष यादव, हाजी मुन्नू, हाजी अलीम आदि शामिल रहे।

सुरक्षा रही दुरुस्त

दुलहीपुर शनिवार की सुबह ही दुलहीपुर, मलोखर, शकूराबाद, कुंडा कला, सतपोखरी, चंदासी, हरिशंकरपुर आदि गांवों के ईदगाह व मस्जिदों पर लोगों ने ईद की नमाज अदा की। इलिया क्षेत्र में ईद का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। 

लोग नए कपड़े पहनकर अपने-अपने नजदीकी ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचे, जहां उन्होंने ईद की नमाज अदा की और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। थानाध्यक्ष चंदन राय और कस्बा चौकी प्रभारी गिरीश बल्लभ शुक्ला अपने हमराहियों के साथ लगातार क्षेत्र में चक्रमण करते रहे।

अकीदत के साथ अदा की नमाज

कमालपुर क्षेत्र के कमालपुरख् जमुर्खा, इनायतपुर, नौरंगाबाद, ढोढ़ियां, डेढगावां, उकनी, हेतमपुर, कवई पहाड़पुर, बघरी गावों में आपसी सौहार्द का त्योहार ईद हर्षोल्लास से मनाई गई। टांडाकला क्षेत्र के जमालपुर (तिरगावां) की बड़ी मस्जिद में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। 

इस मौके पर ज्ञानी जैल सिंह यादव, राजेश यादव, बाबू लाल यादव, ईंजू यादव, राजेश यादव, राम सूरत यादव, सैयद सरफराज पहलवान, सबलू अहमद, सैयद जावेद अहमद, सैयद सुहेल अहमद, आरिफ जमाल, मोहर्रम अली, कमरुद्दीन खान, मेहनाज सिद्दीकी, सैयद असद, सैयद अनस, सैयद जैदी रजा आदि उपस्थित रहे।

शहाबगंज क्षेत्र में परंपरागत उत्साह, आपसी सद्भाव और गंगा-जमुनी तहजीब के साथ ईद उल फितर मनाया गया। अमरसीपुर, अमांव, एकौना, भूसी, भोड़सर, करनौल, ठेकहां, बड़गांवा, किड़िहिरा सहित विभिन्न गांवों की मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम समाज के लोगों ने पूरी अकीदत के साथ नमाज अदा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed