{"_id":"6a763c40263584ea080d0251","slug":"entrepreneurs-were-apprised-of-ways-to-expand-their-businesses-chandauli-news-c-189-1-svns1010-152670-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: उद्यमियों को कारोबार बढ़ाने के उपाय बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: उद्यमियों को कारोबार बढ़ाने के उपाय बताए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियामताबाद। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से औद्योगिक क्षेत्र फेज दो स्थित रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन सभागार में शुक्रवार को मेगा एमएसएमई ऋण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें उद्यमियों को ऋण के माध्यम से कारोबार बढ़ाने के बारे में जानकारी दी गई।
शिविर का शुभारंभ सेंट्रल बैंक के महाप्रबंधक अरविंद कुमार और रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य के साथ क्षेत्रीय प्रबंधक अंगद प्रसाद यादव ने किया। शिविर में उद्यमियों को 60 करोड़ के ऋण का स्वीकृति पत्र सौंपा गया।इस दौरान महाप्रबंधक अरविंद कुमार ने एमएसएमई के लिए उपलब्ध विभिन्न ऋण योजनाओं, कार्यशील पूंजी, टर्म लोन, सरकारी प्रोत्साहन योजनाओं और अन्य बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी।
उन्होंने उद्यमियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने उद्यमियों से बैंक की विभिन्न ऋण और वित्तीय योजनाओं का लाभ उठाकर उद्योगों के विस्तार का आह्वान किया। वही क्षेत्रीय प्रबंधक अंगद प्रसाद यादव ने कहा कि यह पहल एमएसएमई क्षेत्र के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उद्यमियों और व्यापारियों का पूरा सहयोग किया जाएगा।