फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sins do not touch one who utters the name of Sadashiv: Akhilanand

सदाशिव का नाम लेने से पाप स्पर्श नहीं करता : अखिलानंद

Sat, 08 Aug 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Sins do not touch one who utters the name of Sadashiv: Akhilanand
पड़ाव के बहादुरपुर में कथा सुनतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : 1
पड़ाव। क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में चल रही शिव महापुराण की कथा में शुक्रवार को व्यास अखिलानंद ने शिव के नाम की महिमा का वर्णन किया। कहा कि कलियुग में शिव का नाम लेने से जीव शिव को प्राप्त कर लेता है। जो लोग सदाशिव का जप करते रहते हैं, पाप उनका स्पर्श तक नहीं करता।
विज्ञापन

व्यास ने कहा कि जब व्यक्ति शिवाय नमस्तुभ्यं अर्थात् हे शिवजी आपको मेरा नमस्कार है, कहता है, तब उसका मुख संपूर्ण पापों का नाश करने वाला तीर्थ के समान हो जाता है। शिव का नाम भस्म, रुद्राक्ष, विभूति तीनों त्रिवेणी के समान परम पावन है। त्रिवेणी के समान फल देने वाले हैं।
विज्ञापन

इनके शरीर में भस्म, रुद्राक्ष तथा विभूति यह तीनों सर्वदा रहती हैं। उनके दर्शन से मनुष्य त्रिवेणी स्नान का फल प्राप्त करता है। भगवान शिव का नाम ही गंगा है विभूति यमुना मानी गई है तथा रुद्राक्ष को पापनाशिनी सरस्वती कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कांति जायसवाल, शेखर जायसवाल, निधि जायसवाल, अनिल गुप्ता गुड्डू, अजय राठौड़, यज्ञ नारायण सिंह, मनोज श्रीवास्तव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed