{"_id":"6a763c04aab1930f3e08920c","slug":"the-new-municipal-office-will-be-built-within-a-year-chandauli-news-c-189-1-svns1013-152651-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: एक साल में बन जाएगा नगर पालिका का नया कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: एक साल में बन जाएगा नगर पालिका का नया कार्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका परिषद के नए कार्यालय के लिए शुक्रवार को पुराने फायर ब्रिगेड परिसर में विधायक रमेश जायसवाल और नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर ने सभासदों से साथ भूमि पूजन किया। विधायक ने बताया कि एक साल में भवन बनकर तैयार हो जाएगा। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नया कार्यालय बनने से लोगों को सहूलियत होगी।
विधायक ने कहा कि नगर पालिका का नया कार्यालय 8.80 करोड़ रुपये की लागत से होना है। यह कार्य सीएंडडीएस की ओर से कराया जाएगा। कहा कि कार्यदायी संस्था से कहा गया कि भवन निर्माण के कार्य को समयावधि के भीतर समाप्त करने निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही गुणवत्ता का भी ख्याल रखने को कहा गया है।
वहीं नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने कहा कि नगर पालिका के नए भवन के निर्माण में स्थानीय विधायक के अलावा नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कहा कि उन्होंने नगर विकास मंत्री से मुलाकात के दौरान नगर पालिका कार्यालय की जर्जर स्थिति से अवगत कराया गया था। नगर विकास मंत्री ने समस्या का संज्ञान लेते हुए कार्य नए भवन के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। नया भवन बन जाने से लोगों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
नगर पालिका ईओ धर्मराज सिंह ने बताया कि नया भवन में ग्राउंड फ्लोर के अलावा ऊपर में दो तल और बनेंगे। सभी आधुनिक सुविधाओं से भवन लैस होगा। अग्निशमन से लेकर अन्य सभी सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे। दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लिफ्ट की व्यवस्था भी होगी। इस मौके पर सभासद राजेश जायसवाल, शैलेंद्र गुप्ता, आरती यादव, वंश नारायण चौहान, पारस यादव, रमेश चौहान, डब्बा तिवारी, सफाई निरीक्षक शत्रुंजय कुमार, शमशाद अली आदि लोग उपस्थित रहे।