फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   home platform will be constructed at PDDU Junction and new long-distance trains will also operate

पीडीडीयू जंक्शन की बदलेगी तस्वीर: बनेगा होम प्लेटफॉर्म, लंबी दूरी की नई ट्रेनें भी चलेंगी; यात्रियों को राहत

Sat, 08 Aug 2026 02:56 PM IST
Pragati Chand कृष्ण मुरारी मिश्र, संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली।
कृष्ण मुरारी मिश्र, संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 08 Aug 2026 02:56 PM IST
सार

पीडीडीयू जंक्शन पर होम प्लेटफॉर्म बनेगा। ऐसे में टिकट लेते ही यात्री सीधे प्लेटफार्म पर पहुंचेंगे। साथ ही यहां से लंबी दूरी की नई ट्रेनें भी चलेंगी। इससे यात्रियों को काफा राहत मिलेगी। 
 

विज्ञापन
home platform will be constructed at PDDU Junction and new long-distance trains will also operate
पीडीडीयू जंक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हावड़ा-दिल्ली रूट के प्रमुख स्टेशन पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की सूरत बदलने वाली है। जल्द ही यहां होम प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा। इससे यात्री टिकट लेने के बाद सीधे प्लेटफाॅर्म पर पहुंच सकेंगे। अभी यात्रियों को डेढ़ सौ मीटर चलकर प्लेटफॉर्म तक पहुंचना पड़ता है। इससे दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को परेशानी होती है। वहीं, इस प्लेटफॉर्म से 24 कोच की लंबी दूरी की ट्रेनें भी चलाई जा सकेंगी।

विज्ञापन


ईस्ट इंडिया कंपनी ने वर्ष 1862 में मुगलसराय रेलवे स्टेशन का निर्माण कराया था। मुगलसराय को पासिंग स्टेशन बनाया गया। स्टेशन पर शुरुआत में 10 लाइन बिछाई गईं, जिनसे मालगाड़ियों का संचालन होता है। इसके बाद एक नंबर प्लेटफॉर्म की शुरुआत होती है। ऐसे में यात्रियों को फुटओवर ब्रिज के माध्यम से करीब डेढ़ सौ मीटर चलकर प्लेटफॉर्म पहुंचना पड़ता है। बुजुर्ग, महिला और दिव्यांग यात्रियों को सीढ़ियां चढ़ने और उतरने में परेशानी होती है।
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा के लिए वर्ष 2019 में यहां एस्केलेटर लगाया गया था लेकिन एस्केलेटर अक्सर खराब रहता है। इस पर मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने होम प्लेटफॉर्म बनाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा था। इंजीनियरिंग विभाग के अनुमोदन के बाद होम प्लेटफॉर्म की मंजूरी मिल गई है। सर्वेक्षण का काम पूरा हो चुका है। होम प्लेटफॉर्म की लंबाई करीब 600 मीटर होगी। इससे 24 कोच की प्रमुख और लंबी दूरी की ट्रेनें चलाई जा सकेंगी। इसके बनने के बाद प्लेटफॉर्म की संख्या आठ से बढ़कर नौ हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

होम प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी वीआईपी सुविधाएं
होम प्लेटफॉर्म बनने के बाद यहां यात्रियों को वीआईपी सुविधाएं मिलेंगी। इसी प्लेटफॉर्म से राजधानी, दुरंतो, हमसफर सहित अन्य ट्रेनें संचालित होंगी। वेटिंग रूम और स्टॉलों की संख्या भी बढ़ जाएगी।

बदल जाएंगे प्लेटफॉर्मों के नंबर
इस समय पीडीडीयू जंक्शन पर आठ प्लेटफॉर्म हैं। फुटओवर ब्रिज के सहारे एक और 2 नंबर प्लेटफॉर्म पर यात्री पहुंचते हैं। होम प्लेटफॉर्म बनने के बाद प्लेटफॉर्मों के नंबर बदल जाएंगे। टिकट काउंटर के बाद एक नंबर प्लेटफॉर्म शुरू होगा।

ओरिजिन स्टेशन बन जाएगा जंक्शन
होम प्लेटफॉर्म बनने के बाद पीडीडीयू जंक्शन पासिंग स्टेशन से ओरिजिन स्टेशन बन जाएगा। इससे यहां से नई ट्रेनें चलाई जा सकेंगी। वहीं, प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ने से और ज्यादा ट्रेनों का ठहराव हो सकेगा।

एक नजर में पीडीडीयू जंक्शन

  • ईस्ट इंडिया कंपनी ने वर्ष 1862 में मुगलसराय रेलवे स्टेशन का निर्माण कराया था
  • 5 अगस्त 2018 को स्टेशन का नाम बदल कर पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया
  • पीडीडीयू जंक्शन से रोज गुजरती हैं 220 ट्रेनें,
  • आते-जाते हैं 30 हजार यात्री

पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर होम प्लेटफॉर्म का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। इसके बनने से दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को राहत मिलेगी। लंबी दूरी की नई ट्रेनें भी चलाई जा सकेंगी।
-राजीव रंजन, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, पीडीडीयू मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed