सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Family of Navy officer Manish awaits US court verdict.

Chandauli News: नेवी ऑफिसर मनीष के परिजनों को अमेरिकी कोर्ट के फैसले का इंतजार

Fri, 26 Jun 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Family of Navy officer Manish awaits US court verdict.
अमेरिका में डेढ़ माह से लापता पहाड़ी ब्लॉक के चौहान पट्टी गांव निवासी मर्चेंट नेवी के ऑफिसर मनीष द्विवेदी का अब तक पता नहीं चल सका है। शिप कंपनी ने परिजनों को बताया था कि अमेरिका में अनुचित स्पर्श विवाद के बाद पुलिस ने उसे पकड़ा था। इसके बाद उसे छोड़ दिया था। मामले में 25 जून को कोर्ट में सुनवाई होनी है। परिजनों को सुनवाई के बाद शिप कंपनी के जवाब का इंतजार है। परिजनों ने शिप कंपनी से संपर्क किया तो बताया गया कि छह मई की शाम को अनुचित स्पर्श की घटना के कारण डेलावेयर स्टेट पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। बाद में उनको रिहा कर दिया। 25 जून को डेलावेयर अदालत में पेश होने का आदेश दिया गया है। मनीष के परिवार के सदस्य प्रदीप दुबे ने बताया कि मनीष के पिता संतोष कुमार दुबे ने अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास और शिप कंपनी से संपर्क किया है। 25 जून को अदालत के कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। परिवार को शिप कंपनी के जवाब का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed