पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   FIR against 38 for disrupting power supply by breaking a pole.

Chandauli News: खंभा तोड़कर बिजली आपूर्ति बाधित करने पर 38 पर प्राथमिकी

Sun, 28 Jun 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
FIR against 38 for disrupting power supply by breaking a pole.
धानापुर। क्षेत्र के खड़ान मोड़ के पास खंभा तोड़कर बिजली आपूर्ति बाधित करने और सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने 38 नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। विद्युत उपकेंद्र धानापुर के अवर अभियंता घनश्याम की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

जेई घनश्याम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 जून की शाम सात बजे खड़ान मोड़ के पास असामाजिक तत्वों ने बिजली के तार काटकर विद्युत पोल को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना से लगभग 20 से 25 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग की टीम मरम्मत कार्य के लिए मौके पर पहुंची, लेकिन वहां मौजूद लोगों द्वारा विरोध किए जाने से कर्मचारियों में भय का माहौल बन गया।
विज्ञापन

ओदरा और खड़ान गांव के बीच पिछले चार दिनों से फीडर पर तार जोड़ने को लेकर विवाद चल रहा था, जिसने बाद में तनाव का रूप ले लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम कुंदन राज कपूर, सीओ सकलडीहा सहित धानापुर, धीना, बलुआ और सकलडीहा थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में क्षतिग्रस्त पोल की मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने फोटो और वीडियो के आधार पर 38 लोगों की पहचान करते हुए उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विमल सिंह सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर पर 38 नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed