{"_id":"69bb07051e7160c847005d00","slug":"five-vande-bharat-and-200-trains-pass-through-yet-puducherry-junction-remains-unmodernised-virendra-singh-chandauli-news-c-189-1-svns1010-145701-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वंदे भारत, 200 ट्रेनें गुजरती हैं फिर भी पीडीडीयू जंक्शन का नहीं हुआ आधुनिकीकरण : वीरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच वंदे भारत, 200 ट्रेनें गुजरती हैं फिर भी पीडीडीयू जंक्शन का नहीं हुआ आधुनिकीकरण : वीरेंद्र सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने लाेकसभा में रेल संबंधी मुद्दों को उठाया।
सांसद ने सकलडीहा, धीना और तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशनों पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की। उन्होंने कहा कि इन स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव न होने से स्थानीय लोगों को दिक्कत होती है।
उन्होंने चंदौली जिला मुख्यालय स्टेशन से लखनऊ के लिए सुपरफास्ट शटल ट्रेन चलाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इससे जिले के लोगों को प्रदेश की राजधानी से सीधी और बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।
सांसद वीरेंद्र सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के समुचित विकास न होने पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि एशिया के सबसे बड़े जंक्शनों में शुमार इस स्टेशन से प्रतिदिन पांच वंदे भारत, कई राजधानी सहित 200 से अधिक यात्री ट्रेनें गुजरती हैं, इसके बावजूद इसका अपेक्षित आधुनिकीकरण नहीं हो सका है।
उन्होंने जंक्शन के सौंदर्यीकरण, विस्तारीकरण और विश्वस्तरीय बनाने पर जोर दिया। सांसद ने मुगलसराय-पटना रेलमार्ग पर डेढ़गांव, बहोरा और नूरी गांव के बीच रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास निर्माण की भी मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि इससे उन किसानों को बड़ी राहत मिलेगी, जिनकी खेती रेलवे लाइन के दोनों ओर स्थित है।
Trending Videos