सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Flag procession taken out with the cheers of Mahadev

Chandauli News: महादेव के जयकारे के साथ निकाली ध्वजा यात्रा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Flag procession taken out with the cheers of Mahadev
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। चैत्र नवरात्रि की चतुर्थी पर रविवार को ध्वजा यात्रा निकाली गई। शिवसेना के जिला प्रमुख सचिव राजाराम तिवारी के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
Trending Videos

शोभायात्रा की शुरुआत काली माता मंदिर से हुई, जहां पहले विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई काशी विश्वनाथ मंदिर स्थित शृंगार गौरी मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर शिवसेना की जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तों के माथे पर तिलक, हाथों में नारियल और पूजा सामग्री थी, जबकि पीछे चल रहे कार्यकर्ता ध्वज और पताकाएं लिए हुए थे। राजाराम तिवारी ने बताया कि चैत्र नवरात्र के अवसर पर मां शृंगार गौरी के दर्शन और पूजन की यह परंपरा पिछले 25 वर्षों से लगातार निभाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed