फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Former Village Head SP Women Wing District President Gargi alleges harassment FIR lodged in chandauli

UP: अकेली महिला जानकर रात में..., गार्गी ने तोड़ी चुप्पी; पूर्व प्रधान बनाम सपा महिला जिलाध्यक्ष केस में FIR

Thu, 30 Jul 2026 10:52 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 30 Jul 2026 10:52 PM IST
सार

Chandauli News: चंदौली में समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने बहादुरपुर के पूर्व प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आरोपी रात में उनके घर पहुंचा। उन्होंने घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। गार्गी सिंह ने कहा कि जो उनके साथ हुआ, उसे वह सार्वजनिक रूप से बता भी नहीं सकतीं।

विज्ञापन
Former Village Head SP Women Wing District President Gargi alleges harassment FIR lodged in chandauli
समाजवादी पार्टी की महिला जिलााध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंदौली के बहादुरपुर के पूर्व प्रधान बिरेंद्र यादव और समाजवादी पार्टी की महिला जिलााध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के बीच चल रहा विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में बृहस्पतिवार को गार्गी सिंह पटेल ने मीडिया के सामने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मंगलवार की शाम बिरेंद्र यादव उनके घर पहुंचे और दरवाजा खुलवाने के बाद घर के अंदर प्रवेश कर दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उनके साथ ऐसी हरकत की गई, जिसे वह सार्वजनिक रूप से बता भी नहीं सकतीं।

विज्ञापन




गार्गी सिंह पटेल ने कहा कि उन्होंने पूरे मामले की शिकायत संबंधित थाने में तहरीर देकर की है, जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी भी दर्ज कर ली है। अब उन्हें उम्मीद है कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


सपा महिला जिलाध्यक्ष ने सवाल उठाते हुए कहा कि सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि बिरेंद्र यादव को यह अच्छी तरह मालूम था कि वह घर में अकेली रहती हैं और एक महिला हैं। इसके बावजूद वह रात के समय उनके घर क्यों पहुंचे? अगर किसी विषय पर बातचीत करनी थी तो दिन में भी मुलाकात की जा सकती थी। उन्होंने कहा कि रात में घर पहुंचने के पीछे आखिर उनकी क्या मंशा थी, इसका जवाब मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गार्गी सिंह ने कहा कि यह मामला केवल व्यक्तिगत विवाद नहीं है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि किसी महिला के घर इस तरह रात में जाकर दबाव बनाने या अनुचित व्यवहार करने की कोशिश की जाती है तो यह बेहद गंभीर विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब वह न्याय की उम्मीद कर रही हैं। साथ ही उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

उधर, इस पूरे मामले को लेकर जिले में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व प्रधान बिरेंद्र यादव ने गार्गी सिंह पटेल के आरोपों को निराधार बताते हुए स्वयं को निर्दोष बताया था और कहा था कि विवाद के दौरान उन्हें भी चोटें आई थीं। अब गार्गी सिंह के ताजा बयान के बाद यह मामला और अधिक चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed