सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   groom car overturned in pond people narrowly escaped in chandauli

बड़ा हादसा टला: दूल्हे की कार तालाब में पलटी, मची चीख-पुकार; चालक की बहादुरी से बची कई लोगों की जान

अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 25 Feb 2026 01:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Chandauli News: चंदौली जिले में एक बड़ा हादसा टल गया। बरात के बीच दूल्हे की गाड़ी तालाब में पलट गई। जिसके बाद ड्राइवर ने किसी तरह शीशे को तोड़कर लोगों के बाहर निकलने का रास्ता बनाया। सभी सलामत बाहर निकले तो लोगों ने राहत की सांस ली। 

groom car overturned in pond people narrowly escaped in chandauli
चंदौली में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चंदौली जिले में मंगलवार की रात कस्बा बबुरी में उस समय फिल्मी सीन जैसा माहौल बन गया, जब एक बरात के बीच अचानक चीख-पुकार मच गई। दूल्हे की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने तालाब में जा गिरी, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गनीमत रही बड़ा हादसा टल गया। कार में बैठे सभी लोग सलामत बाहर निकल आए।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
बौरी सिकंदरपुर निवासी पवन प्रजापति की बरात बबुरी बाजार स्थित आदर्श वैवाहिक लान में पहुंची थी। विवाह से पूर्व दूल्हा अपने परिजनों के साथ बबुरी पोखरा स्थित शिव मंदिर में पूजा करने जा रहा था। इसी दौरान दूल्हे की कार जैसे ही तालाब के पास पहुंची, चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते कार सड़क छोड़कर करीब 15 फीट नीचे तालाब में पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार के तालाब में गिरते ही बारातियों में भगदड़ मच गई। पीछे चल रहे रिश्तेदारों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी दौड़ पड़े। इसी बीच चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए शीशा तोड़ा और कार का दरवाजा खोलकर बाहर निकलने का रास्ता बनाया। इसके बाद महिलाओं और बच्चों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। सबके सुरक्षित होने की जानकारी के बाद बरातियों समेत दुल्हन पक्ष के लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के बाद तालाब किनारे देर रात तक लोगों की भीड़ लगी रही। 

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क के नीचे की मिट्टी तालाब के पानी से काफी कट चुकी है, जिससे गुजरने वाले वाहनों का संतुलन बिगड़ जाता है। लोगों ने बताया कि यह स्थान पहले भी कई बार हादसों का कारण बन चुका है, लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते सुधार कार्य नहीं हो सका। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत, मजबूत सुरक्षा रेलिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की, ताकि भविष्य में होने वाली संभावित दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed