फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Headmistress suspended for failing to provide midday meals to children.

Chandauli News: बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं देने पर प्रधानाध्यापिका निलंबित

Wed, 12 Aug 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Headmistress suspended for failing to provide midday meals to children.
कंदवा। क्षेत्र के जलालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) नहीं बनने की शिकायत सही पाए जाने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने मंगलवार को प्रधानाध्यापिका सुजाता रानी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

बीईओ की संस्तुति पर यह कार्रवाई की गई। साथ ही विभागीय स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जलालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने शुक्रवार को बीईओ से 25 जून से स्कूल में मध्याह्न भोजन नहीं बनने की शिकायत की थी।
विज्ञापन

बीईओ ने बच्चों और रसोइयों से बात कर आरोपों की जांच की। इस पर एमडीएम न बनने की शिकायत सही पाई गई थी। बीईओ ने प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए प्रधानाध्यापिका के निलंबन की संस्तुति की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया। इस संबंध में बीईओ अजीत पाल ने बताया कि विद्यालय में एमडीएम नहीं बनने की शिकायत मिली थी।
जांच के दौरान प्रधानाध्यापिका की लापरवाही और ग्रामीणों की शिकायत सही पाई गई। मामले में प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विद्यालय में मिड डे मील की व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed